सहारनपुर

पंचायत में मूत्र पिलाने का मामला तीन के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज

सहारनपुर की इंद्रा कालाेनी में हुई पंचायत में युवक काे जूते मारने आैर मूत्र पिलाने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2018, 11:10 PM IST
saharanpur news
saharanpur ssp bablu kumar

सहारनपुर। शहर के बीचाे-बीच पंचायत बुलाकर युवक काे जूते मारने आैर उसके ऊपर मूत्र उडेले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लाेगाें पर एफआईआर दर्ज की है। काेतवाली नगर पुलिस अब इस मामले में गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दर्ज की गई एफआईआर में प्रथम दृष्टया आराेपियाें पर गैर कानूनी ढंग से पंचायत करने, पंचायत में युवक काे जूते मारने आैर मूत्र पिलाने के आराेप हैं। अब पुलिस इन सभी आराेपाें की जांच करेगी आैर आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। मामला सामने आते ही काेतवाली नगर पुलिस काे एफआईआर दर्ज के निर्देश दिए दिए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आराेपी अशाेक प्रधान, कमल आैर भारत के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, स्मार्ट सिटी सहारनपुर के बीचाे-बीच इंद्रा कालाेनी में रविवार काे एक पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आराेप लगाए गए। सिर्फ आराेप ही नहीं लगाए गए बल्कि इसे दंड भी दिया गया। भरी पंचायत में पहले युवक को जमकर पीटा गया और उसके बाद आराेपी काे महिला का मूत्र पिलाया गया। मानवता काे शर्मसार कर देने वाली यह घटना उस समय सामने आई जब इसका एक वीडियाे वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में एक महिला कैन में मूत्र लेकर आती हुई दिखाई देती है पहले यह महिला इस युवक के ऊपर मूत्र उडेलती है और फिर कैन से ही इसके मुंह पर पेशाब डालती है। इस दौरान युवक झटपटाता हुआ दिखता है लेकिन वह बेबस है आैर कुछ नहीं कर पाता। कुछ लाेग इस पूरे मामले काे अपने माेबाईल फाेन के कैमरे में कैद करते हुए दिखाई देते हैं ताे माैके पर भारी संख्या में इकट्ठा लाेग भी दिखाई देते हैं। भरी पंचायत का यह वीडियाे वायरल हाेने के बाद यह मामला सुर्खियाें में आता है। इसके बाद एसएसपी बबलू कुमार पूरे मामले काे गंभीरता से लेते हैं आैर काेतवाली नगर पुलिस काे निर्देश दिए जाते हैं कि प्रकरण काे दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए।

युवक खा लेता है जहरीला पदार्थ

इस घटना के बाद आराेपी युवक जिस पर छेड़छाड़ का आराेप है जाे इस घटना के बाद पीड़ित बन गया है वह जहरीला पदार्थ खा लेता है। युवक का नाम सूरज है। सूरज की मां की आेर से पुलिस काे दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि इस घटना से क्षुब्ध हाेकर उसके बेटे सूरज ने जहरीला पदार्थ खाकर जा देने की काेशिश की।

Updated on:
5 Mar 2018, 11:10 PM IST
Published on: