ऐसे हुई मुठभेड़
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक राशिद अंसारी ने 100 नम्बर पर सूचना दी कि, जिसके आधार पर शहर के सभी पॉइंट्स पर चेकिंग कराई गई। पुरानी चुंगी के पास चेकिंग कर रहे एसएसआई कोतवाली नगर ने उक्त बदमाशो को रुकने का इशारा किया तो बदमाश नहीं रुके और बेहट की तरफ भागने लगे। बेहट अड्डे पर स्वाट व अभिसूचना टीम भी घेरा बन्दी किये हुए खड़ी रही। आगे से रोके जाने पर बदमाशों ने जब खुद को घिरा हुआ पाया तो पुराना कलसिया रोड की तरफ मुड़ गए, जहां बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिए।