2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट सिटी सहारनपुर की पंचायत में छेड़छाड़ के आरोपी को जबरन पिलाया गया महिला का पेशाब-देखें वीडियो

पहले भरी पंचायत में युवक को जमकर पीटा गया और फिर पिलाया गया महिला का पेशाब।

3 min read
Google source verification
Saharanpur panchayat

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की एक पंचायत में ऐसा फरमान सुनाया गया है जिसे जानकर खाप पंचायतें भी शर्मसार हो जाएं। भरी पंचायत में पहले युवक को जमकर पीटा गया और उसके बाद इसे महिला का पेशाब भी पिलाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला कैन में पेशाब लेकर आते हुए दिख रही है। पहले यह महिला इस युवक के ऊपर पेशाब उड़ेलती है और फिर इसके मुंह पर पेशाब डालती है। इस दौरान युवक छटपटाता हुआ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें-अमर सिंह ऑडियो टेप मामलाः IAS दीपक सिंघल ने लोकायुक्त को दिया जवाब, अब मामले में आया यह मोड़

लेकिन चारों ओर इतने लोग खड़े हैं कि वह कुछ नहीं कर पाता और इस तरह भरी पंचायत में युवक के मुंह पर पेशाब डाल दिया जाता है। पंचायत का यह वीडियो सामने आने पर सहारनपुर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें-इस बड़े अस्पताल में लगा दिया महिला को गलत इंजेक्शन, डॉक्टर पर एफआईआर

आपको बता दें कि बड़ी पंचायत में अपनी बेइज्जती को यह आरोपी बर्दाश्त नहीं कर पाया और इसने जान देने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे देवराज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के बाद अब इसकी हालत में सुधार है और डॉक्टरों ने इसे खतरे से बाहर बताया है, लेकिन इस घटना ने सभी को सन्न करके रख दिया।

यह भी पढ़ें-अब नौ मार्च से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, यह हो गर्इ थी गड़बड़ी

आत्मग्लानि में खा लिया जहर
सहारनपुर कोतवाली सिटी के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले सूरज पुत्र मिश्रा के बड़े भाई रतन का कहना है कि उसके भाई ने आत्मग्लानि में यह कदम उठाया है और जिस तरह से पंचायत में उसे बेइज्जत किया गया उसके भाई को अपनी यह बेज्जती बर्दाश्त नहीं हुई और उसने मौत को गले लगाने का प्रयास किया। रतन का यह भी कहना है कि उसका भाई निर्दोष है और चुनावी रंजिश के चलते इस घटना को साजिशन तरीके से अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें-मेट्रो स्टेशन पर छात्र के बैग में मिला एेसा सामान, देखकर दंग रह गए सीआर्इएसएफ के जवान

दरअसल रतन सहारनपुर नगर निगम चुनाव में पार्षद पद का प्रत्याशी था और रतन इस चुनाव को हार गया रतन का यह भी आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश में उसके भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया और फिर भरी पंचायत में उसका यह हश्र किया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज
पीड़ित सूरज के बड़े भाई रतन की माने तो उनकी ओर से घटना के कुछ घंटों बाद ही कोतवाली नगर पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया। यह घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है, जब देर रात तक भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़ित सूरज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर तक उसकी हालत में सुधार था। उधर पुलिस का यही कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये है तहरीर
पीड़ित युवक सूरज की मां की ओर से कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी गई है। इस तहरीर में सूरज की मां सरोज ने बताया है कि उनके मोहल्ले इंदिरा कॉलोनी में एक गैर कानूनी पंचायत का आयोजन किया गया और इस पंचायत में उसके बेटे सूरज को सरेआम जूते मारे गए और महिलाओं का पेशाब उसके ऊपर उड़ेला गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि उसके बेटे को महिलाओं का पेशाब पिलाया भी गया।

सूरज की मां की ओर से दी गई तहरीर में कुछ लोगों को नामजद करते हुए कहा गया है कि इस पंचायत में यह लोग मुख्य रूप से शामिल थे। जिन्होंने उनके बेटे पर आरोप लगाया और फिर उसकी सरेआम पिटाई करने के बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि इसी घटना से आहत होकर उनके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।

Story Loader