
सहारनपुर।
दिल्ली से चले तीन लुटेरे फतेहपुर थाना क्षेत्र में हाईवे से कार लूटकर फरार हाे गए। कार चालक काे रस्सियाें से बांधकर इन्हाेंने हाईवे किनारे फेंक दिया आैर दुस्साहिसक ढंग से इस घटना काे अंजाम देकर तीनाें लुटेरे फिल्मी अंदाज में फरार हाे गए। इनके जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त हुए कार चालक ने पुलिस काे इस घटना की सूचना दी ताे पुलिस ने आस-पास के इलाकाें में नाकाबंदी कराई लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी आैर लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। शुक्रवार दाेपहर बाद तक पुलिस इन लुटेराें का काेई सुराग नहीं पाई है।
दिल्ली से देहरादून के लिए बुक की थी कार
एसेंट कार के चालक ने पुलिस काे बताया कि लुटेरे तीन थे, जिन्हाेंने दिल्ली के निर्माण विहार से उसकी कार काे देहरादून के लिए बुक किया था। रास्ते में एक बार उन्हाेंने कार मुजफ्फरनगर इलाके में भी रुकवाई थी लेकिन वहां उन्हाेंने कुछ नहीं किया आैर जब रात में कार फतेहपुर थाना क्षेत्र में जंगलाें में पहुंची ताे एक पीछे बैठे लुटेराें में से एक ने उल्टी हाेने की बात कहकर कार काे रुकवा लिया आैर कार के रुकते ही उसे आतंकित करते हुए रस्सियाें से बांध दिया। इस तरह लुटेरे उसे हाईवे किनारे फेंक गए आैर कार काे देहरादून की आेर लेकर फरार हाे गए।
पहले से थी लूट की याेजना
कार चालक से पूछताछ में पुलिस काे यह बात समझ में आई है कि तीनाें लुटेराें ने लूट के इरादे से ही कार काे बुक किया था। दरअसल इनके बैग में रस्सियां भी थी। कार चालक ने बताया कि उल्टी के बहाने कार काे रुकवाने के बाद लुटेराें ने अपने बैग से रस्सियां निकाली आैर उन्ही रस्सियाें में उसे बाधकर हाईवे किनारे फेंक दिया। इसके बाद वह रात के अंधेरे में कार लेकर फरार हाे गए।
एेसे मिली पुलिस काे खबर
कार चालक ने बताया कि लुटेरे उसे हाईवे किनारे फेंक गए थे। इसके बाद काफी देर तक एेसे ही पड़ा रहा लेकिन लगातार प्रयास करता रहा। इसी दाैरान उसे कामयाबी मिल गई आैर वह रस्सियाें से खुलकर सीधे पास वाले गांव में गया। गांव वालाें काे पूरी घटना बताई आैर फिर एक ग्रामीण के माेबाईल फाेन से कॉल करके पुलिस काे घटना की सूचना दी। लुटेरे इस कार चालक का माेबाईल फाेन भी लूट गए हैं। पुलिस अब इस लाईन पर भी काम कर रही है।

Published on:
25 Feb 2018 11:55 am

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
