सहारनपुर

सहारानपुर में पहली बार भाजपा ने जीता मेयर पद का चुनाव, बसपा ने कहा गलत हुई काउंटिंग

आजादी के बाद पहली बार सहारनपुर में भाजपा ने मेयर पद का चुनाव जीता।
2 min read
first time in Saharanpur election BJP won Mayor post

सहारनपुर। यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने पहली बार इतिहास रचते हुए मेयर पद का चुनाव जीता है। आजादी के बाद पहली बार सहारनपुर में पहला मेयर भाजपा प्रत्याशी चुना गया है। भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया को 1,21,179 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान रहे हैं, इन्हें 1,19,193 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शशी वालिया को महज 69263 वोट मिले हैं और समाजवादी पार्टी महज 10701 वोट पर ही संतोष करना। इस तरह सहारनपुर में भाजपा को कुल 1986 वोट से जीत मिली है।

बसपा ने कहा गलत हुई काउंटिंग

भाजपा की जीत के बाद बसपा ने गलत काउंटिंग का आरोप लगाया है जीत घोषित होते ही बसपाइयों ने हल्का का हंगामा भी किया इस दौरान बसपाइयों ने कहा कि बाद के राउंड में हुई काउंटिंग में गड़बड़ी की गई है।

डेढ़ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सहारनपुर के पहले मेयर


भाजपा को सहारनपुर मेयर की सीट देने वाले संजीव वालिया डेढ़ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। मेयर प्रत्याशी के रूप में सहारनपुर के भाजपा ने संजीव वालिया पर अपना दांव लगाया था। संजीव वालिया शुरुवात से बीजेपी पार्टी में है। इस बार बीजेपी ने मेयर प्रत्याशी के लिए 44 वर्षीय संजीव वालिया को चुना था। संजीव वालिया ने अपनी पढ़ाई लिखाई सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज से कि इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इससे पहले दो बार सभासद भी रह चुके हैं इनके व इनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 45 लाख की चल-अचल सम्पति है।

तो, हाथ के पंजे ने दिलाई भाजपा को जीत

सहारनपुर में हाथ के पंजे का भाजपा की जीत में अहम रोल रहा। पत्रिका ने अपनी खबर में लिखा था कि अगर हाथ का पंजा हाथी को रुकने का इशारा कर दे और सहारनपुर में जितना साइकिल ट्रैक है अगर उतनी भी साइकिल चल जाए तो भाजपा के प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज होगा और ऐसा ही हुआ कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान की काफी वोट काट दी और समाजवादी पार्टी के साजिद चौधरी को भी जो वोट मिले हैं उन से माना जा रहा है कि भाजपा की जीत में सपा प्रत्याशी को मिले वोटों का भी अहम योगदान रहा है।

Updated on:
01 Dec 2017 03:37 pm
Published on:
01 Dec 2017 02:34 pm