सहारनपुर

बरसात से यूपी के इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, बुलाई गए सेना अब तक 11 की माैत

उफनती यमुना से कई इलाकाें में बाढ़ जैसे हालात हैं अपातकाल के लिए बुलाई गई सेना

2 min read
बाढ़

सहारनपुर।

यमुना नदी के उफान पर आने से सहारनपुर के कई इलाकाें में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सरसावा क्षेत्र में फसलें जलमग्न हाे गई हैं। सरकारी कार्यालायाें आैर रिहायसी इलाकाें में पानी भरने से लाेगाें का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हाे रहा है। प्रशासन की आेर से लाेगाें काे आगाह किया गया है कि वह रात काे उन मकानाें में ना साेए जिनकी दीवारें आैर छत कमजाेर हाेने हैं या जिनके चाराे आेर पानी भरा हुआ है। एेसे मकानाें में रह रहे लाेगाें काे सरकारी स्कूलाें की बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। बरसात के माैसम में एेसे मकानाें के गिरने की आशंका बढ़ जाती है जिनके चाराें आेर पानी भर जाता है। यही कारण है कि एेसे मकानाें से लाेगाें काे निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। बतादें कि सहारनपुर में अब तक छह से अधिक मकान गिर चुके हैं। इन दुर्घटनाआें में एक ही परिवार के छह लाेगाें समेत 11 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। सहारनपुर में दाे दिन से लगातार बरसात हाे रही थी जाे अब थम गई है। बरसात के थमने से शहरी क्षेत्र के लाेगाें नोे राहत की सांस जरूर ली है लेकिन जाे इलाके यमुना नदीं के किनाराें से मिले हैं वहां हालात अभी भी सामान्य नहीं है। हम आपकाे सरसावा इलाके की कुछ तस्वीरे वीडियाे में दिखा रहे हैं। इन तस्वीराें काे देखने के बाद आप सहज ही यह अंदाजा लगा सकते हैं कि सरसावा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हजाराें बिघा फसल पानी में डूब गई है आैर सड़काें का कटान हाे गया है। इससे भी हालात खराब हाे गए हैं आैर लाेगाें काे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें

देखिए कावड़ियाें के लिए कैसे वर्दी में हथाैड़ा चलाकर पसीना बहा रहे ये पुलिसकर्मी, आप भी करेंगे सैल्यूट

मेरठ से मंगाई गई सेना

सहारनपुर में उफनती यमुना से सरसावा क्षेत्र में बने बाढ़ जैसे हालाताें से निपटने के लिए मेरठ से सेना के जवान आैर फाेर्स मंगाया गया है। स्पेशल गाेताखाेर आैर एमरजेंसी लाइट का इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी आलाेक कुमार पांडेय ने बताया कि जर्जर मकानाें काे चिन्हित किया जा रहा है। एेसे मकानाें में रह रहे परिवाराें काे सुरक्षित जगहाें पर शिफ्ट किया जा रहा है। स्कूलाें की छुट्टी कर दी गई है। बरसात रुक गई है लेकिन एतियातन मेरठ से सेना की मदद भी मांगी गई है। बाढ़ जैसे हालाताें से निपटने में एकस्पर्ट जवानाें का एक दल भी पहुंच रहा है। यह दल रात में नकुड़ क्षेत्र में स्टे करेगा। इनके अलावा गाेताखाेर भी बुलाए गए हैं।

ये भी पढ़ें

हाई अलर्टः मानसून में बारिश और बाढ़ का कहर, 6 राज्यों में 537 लोगों की मौत
Published on:
29 Jul 2018 07:23 pm
Also Read
View All