गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर यानी एनईआरसी द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक इस मानसून में आए बारिश और बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 139, केरल में 126, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52 और असम में 34 लोगों की जान चली गई। अगर बात करें बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की तो महाराष्ट्र में 26, पश्चिम बंगाल में 22, असम में 21, केरल में 14 और गुजरात में 10 जिले इसकी चपेट में हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के भी बड़े हिस्से में बाढ़-बारिश का प्रकोप है।