नोएडा के सेक्टर 15 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक प्रकल्प पहला कदम संस्कृति की ओर के प्रोजेक्ट चेयरमैन और राज्यसभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण, नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, चित्र कलाप्रदर्शनी के संयोजक डॉ लाल रत्नाकर, हरीश चंद श्रीवास्तव और रूप बाथम ने बताया की नोएडा और एनसीआर में आयोजित की जा रही ये कला प्रदर्शनी कई मायनो अद्भुत कला प्रदर्शनी है इस चित्रकला प्रदर्शनी 84 कालाकारों की पेंटिग प्रदर्शित की जा रही है। जिसमें नोएडा और एनसीआर के प्रतिष्ठत और उभरते चित्रकारों के साथ बच्चो की भी भागीदारी है। इस प्रदर्शनी में अंतरराष्टीय स्तर प्रेम सिंह जैसे चित्रकार की पेंटिंग है तो चार साल के बच्ची की पेंटिंग प्रदर्शित की गई है।