सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अभियुक्त कई घटनाओं का खुलासा

सरसावा थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों काे गिरफ्तार कर लूट और चाेरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2020, 6:52 PM IST
saharanpur.jpg
crime

सहारनपुर। सरसावा थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन्हाेंने अपने नाम अफजाल और शहवान निवासी खजूरहेड़ी तथा अरशद व सलीम निवासी दौलत खेड़ी बताए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने ही 28 जुलाई की शाम को नसीरपुरा अंडरपास के पास एक लड़के से मोटरसाइकिल लूटी थी।

इसी गिरोह ने करीब 25 दिन पहले मोहल्ला कानूनगोयान स्थित डॉक्टर के मकान में घुसकर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। चोरी के सामान को इन्होंने एक राहगीर को ही बेच दिया था। पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने सरसावा के मोहल्ला पूर्वी बाजार कस्बे में मेडिकल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की चोरी की थी।

पुलिस के अनुसार यही गिरोह सरसावा में एक के बाद एक सीरियल वारदातों को अंजाम दे रहा था। इन चारों अभियुक्तों के पकड़े जाने के बाद सरसावा पुलिस ने राहत की सांस ली है और इनकी गिरफ्तारी के बाद सरसावा पुलिस के कई केस की फाइल बंद हो गई है।

Updated on:
31 Jul 2020, 6:52 PM IST
Published on: