Froud ये लोग मजदूर क्लास हैं और पढें-लिखे लोगों के साथ फिल्मी अंदाज में ठगी करते थे।
सहारनपुर पुलिस ने बंगाल के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो वेस्ट यूपी के लोगों के साथ ठगी ( Fraud ) किया करता था। ये लोग सोने के सिक्के ( Gold coins ) दिखाकर लोगों को लालच देते थे और फिर उनके साथ ठगी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कैश और कुछ सिक्के भी बरामद किए हैं।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ( Saharanpur Polce ) ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य बेहद शातिर हैं। इन्होंने सहारनपुर ( Saharanpur ) समेत मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) और मेरठ ( Meerut ) के लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की है। ये लोग स्थानीय परिवारों के संपर्क में आते थे। बताते थे कि मकान बनाने का ठेका लिया था। खुदाई के दौरान सोने के सिक्के निकले हैं। अगर मकान मालिक को बताएंगे तो वो सारा सोना ले लेंगे इसलिए आपके पास आए हैं आप इसे खरीद लीजिए। व्यक्ति लालच में आ जाता था और इस तरह ये गिरोह ठगी किया करता था। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई मामलों का खुलासा किया है।