सहारनपुर

यूपी: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से गैंगरेप

वीडियाे वायरल करने की धमकी देकर किया गया दुष्कर्म पुलिस ने तीन आराेपियाें में से एक काे किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
rape

सहारनपुर ( Saharanpur ) 12वीं की छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किये जाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है।

आरोपियों ने छात्रा पर दबाव बनाया ताे पीड़िता ने परिवार वालाें काे पूरी घटना बता दी। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पीड़िता की मां की ओर से पुलिस की तहरीर दी गई। पुलिस ने एक आराेपी काे गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

परिजनों की शिकायत के बाद सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी तीनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर छात्रा की क्लास में ही पढ़ने वाले तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आराेपी काे गिरफ्तार किया गया है।

Updated on:
17 Aug 2020 07:41 pm
Published on:
17 Aug 2020 07:39 pm
Also Read
View All