सहारनपुर

अच्छी खबर: अब महज दाे घंटे में मिलेगी कोरोना रिपाेर्ट

Highlights सहारनपुर जिला अस्पताल में जल्द टू-नेट मशीन से महज दाे घंटे में ही मिल जाएगी कोरोना की रिपाेर्ट
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2020, 2:33 PM IST
coronavirus infection effects have starting showing in jodhpur
जोधपुर में फिर बढऩे लगी है चिंता, अब आने लगे हैं कोरोना लक्षण वाले मरीज

सहारनपुर। COVID-19 virusकोरोना वायरस की जांच के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना हाेगा। महज दाे घंटे में अब जांच रिपाेर्ट मिल सकेगी। इसके लिए सहारनपुर के जिला अस्पताल में आधुनिक तकनीक वाली मशीन लगाई जा रही है। इस मशीन से अब महज दाे घंटे में जांच रिपाेर्ट मिल सकेगी।

सहारनपुर ( Saharanpur ) में अभी तक कोरोना वायरस ( Corona virus ) के 235 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक जांच नमूने नाेएडा, मेरठ और लखनऊ भेजे जाते रहे हैं। इसलिए जांच रिपाेर्ट में आने में कम से कम दाे से तीन दिन का समय लगता था। अब ऐसा नहीं हाेगा। अब टू-नेट मशीन से जिला अस्पताल में ही जांच रिपाेर्ट मिल सकेगी।

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों को शासन ने टू-नेट नशीन दी है। यह आधुनिक तकनीक वाली मशीन महज दाे घंटे में ही नमूने की जांच करके रिपाेर्ट दे देती है। कुछ जनपदों में इस मशीन से जांच भी शुरू हाे गई है। सहारनपुर में इस मशीन से जांच का कार्य शुरू नही किया गया है। मशीन काे आए लगभग तीन दिन समय बीत गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि, दाे दिन में मशीन से जांच शुरू हाे जाएगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि, टू नेट यानी न्यूक्लिक एसिड एम्लीफिकेशन टेस्ट मशीन से काफी राहत मिलेगी। इस मशीन काे ऑपरेट करने के लिए स्टाफ काे ट्रेंड किया गया है। मशीन की कीमत 8 कराेड़ रुपये बताई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी ने बताया की इस मशीन का प्रयोग कोरोना संदिग्धों की जांच के लिये किया जायेगा। मशीन को इंस्टॉल किया जा रहा है। मशीन के चालू हाे जाने के बाद नमूने बाहर भेजने की जररूत नहीं पड़ेगी।

Updated on:
6 Jun 2020, 2:33 PM IST
Published on: