सहारनपुर

मामा की बारात में 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत

मामा की बरात में भी मासूम से बलात्कार, घटना के बाद बच्ची को बारात की बस में छोड़कर फरार हुआ आरोपी, देवबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

2 min read
Dec 10, 2017
Father Raped 7 Year Old Daughter, Rape in Jhalawar, Rape in Rajasthan, Minor girl murdered after rape at Jhalawar, Crime in Rajasthan, Crime News Jhalawar, Kota Rajasthan Patrika, Kota Patrika
Father Raped 7 Year Old Daughter at jhalawar

सहारनपुर। यूपी में सरकार बदलने के बाद भी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया है। सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकारें आती जाती रहती है। लेकिन प्रदेश में बेटी न पहले सुरक्षित थी और न अब। हालात ये है कि अपराधी कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए फरार हो जाते है। बात कुछ पहले की करें तो बुलंदशहर से लेकर नोएडा गैंगरेप के पीड़ितों के जख्म अभी ठीक भी नहीं हुए थे कि प्रदेश में सरेराह घूम रहे दरिंदों ने अब नाबालिग बच्चियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले की बात करें तो मामा की बारात में पहुंची एक मासूम को हवस के दरिंदे ने अपना शिकार बनाया और फरार हो गया।

बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद खून से लथपथ बच्ची को जब बारातियों ने बस में देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों की तस्वीर पर देवबंद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी देवबंद पुलिस अब तलाश कर रही है ।

ये है पूरा मामला
देवबन्द क्षेत्र के एक गांव की बच्ची उत्तराखंड के थाना झबरेडा क्षेत्र के गांव में अपने मामा की बारात में गई थी। इसी दौरान बारात में शामिल गांव के युवक ने बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची के परिजन गंभीर अवस्था में उपचार के लिए देवबन्द सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बच्ची के बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी युवक मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने कहा कि फरार आरोपी युवक की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा

Published on:
10 Dec 2017 01:36 pm