सहारनपुर

हिन्दू धर्म त्यागकर युवक ने अपनाया इस्लाम धर्म तो परिजनों ने कर दिया यह काम

युवक अजय से बना खालिद परिजनों ने जबरन धर्मांतरण का लगाया आरोप युवक बोला, अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम धर्म
less than 1 minute read
conversion
हिन्दू धर्म त्यागकर युवक ने अपनाया इस्लाम धर्म तो परिजनों ने कर दिया यह काम

देवबंद. धर्म परिवर्तन कर अजय से खालिद बने युवक के परिजनों ने गांव अंबहेटा शेखां निवासी एक मुस्लिम परिवार पर उसके पुत्र को जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया।

सहारनपुर की देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चकदेवली निवासी महिला नकलेश और उसके पति रविंद्र कुमार शनिवार को गांव के ही अन्य लोगों के साथ देवबंद कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका पुत्र अजय गांव अंबेहटा शेखां में राज मिस्त्री का कार्य करने के लिए आया था। जहां उसका गांव के एक परिवार के लोगों ने जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को आरोपितों ने मुस्लिम युवती से शादी कराने का झांसा भी दे रखा है।

मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस आनन-फानन में गांव अंबेहटा शेखां पहुंची और अजय से खालिद बने युवक को अपने साथ कोतवाली में पूछताछ के लिए ले आई। अजय ने बताया कि उसने बीती चार अप्रैल को अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया था। अब वह अपने घर नहीं जाना चाहता है। देर शाम तक युवक के परिजन कोतवाली में डटे थे और अपने पुत्र को अपने साथ ले जाने के लिए समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Updated on:
13 Apr 2019 08:14 pm
Published on:
13 Apr 2019 08:14 pm
Also Read
View All
Saharanpur News: इकलौते भाई का शव मिलते ही सुलग उठा देवबंद, 17 साल के शिवा की हत्या पर हाईवे पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज!

Shayan Masood Samajwadi Party: लोकसभा में किया प्रचार, अब सपा में शामिल होने की चर्चा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ेगी टेंशन?

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मजदूरों के चीथड़े उड़े, मची अफरा-तफरी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर: प्रशासन ने ठोका करोड़ों का हर्जाना, 30 दिन में खाली करने का आदेश

DM ऑफिस के अंदर कैसे बनी मस्जिद? कोर्ट ने अवैध माना, अब 30 दिन में हटाने का आदेश, जानिए 6.41 करोड़ का जुर्माना कैसे तय हुआ