
सहारनपुर / देवबंद। अयोध्या पर फैसला आते ही प्रदेश के कई शहरों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पश्चमी यूपी के सहारनपुर के देवबंद इलाके में सभी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है। हालांकि सहारनपुर के अन्य इलाकों में इंटरनेट सुचारू रुप से चल रहा है।
गौरतलब हो कि इससे पहले यूपी के अलिगढ़, अयोध्या समेत कई शहरों में पहले ही प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया था। जबकि कई शहरों में सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सुरक्षा के तहत कॉल की भी रिकॉर्डिंग की जा रही है।
आपको बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर फैसले सुनाते हुए विवादित जमीन राममंदिर न्यास को सौंप दी गई है और एक ट्रस्ट बनाकर राम मंदिर निर्माण के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन मस्जिद के लिए देने का आदेश दिया गया है।