सहारनपुर

यूपी के सहारनपुर में फिर इंटरनेट सेवाएं बंद

Highlights दिल्ली में हिंसा के बाद सहारनपुर में आधी रात को बंद की गई इंटरनेट सेवाएं साेशल मीडिया पर अफवाहें ना फैलाई जा सके इसलिए बंद की गई सेवाएं
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2019, 11:35 PM IST
dm_sre.jpg
dm order

सहारनपुर। सोशल मीडिया social media पर दिल्ली की घटना को लेकर चल रही अफवाहों और तथाकथित वीडियो के वायरल हाेने की आशंका पर सहारनपुर में एक बार फिर इंटरनेट सेवाएं internet service बंद कर दी गई। 15 दिसंबर रविवार की देर रात जिलाधिकारी की ओर से सभी सेल्यूलर सेवा प्रदाताओं को यह निर्देश जारी किए गए कि इंटरनेट सेवाएं आधी रात से ही बंद की जाएं।

जिलाधिकारी की ओर से दिए गए इस लेटर में लिखा गया कि दिल्ली की घटना को लेकर गलत तरीके से अफवाह फैलाई जा सकती हैं इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसी अफवाहें जिले का माहौल बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में इंटरनेट सेवाएं बंद किया जाना आवश्यक है। भारत संचार निगम लिमिटेड समेत अन्य सभी प्राइवेट ऑपरेटर्स काे यह निर्देश दिए गए कि वह इंटरनेट सेवाएं अग्रिम आदेश तक के लिए सस्पेंड कर देंं। इन आदेशों के अनुपालन में सहारनपुर में रविवार मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई, इंटरनेट सेवा बैन कर दी गई।

एसएससी बोले अफवाहों पर ना दें ध्यान

इंटरनेट सेवाएं बंद होने से पहले सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी की ओर से सोशल मीडिया पर एक मैसेज किया गया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और दिल्ली की घटना को लेकर अफवाहें फैलने से रोकने में पुलिस का सहयोग करें।

Updated on:
15 Dec 2019, 11:35 PM IST
Published on: