10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की जमानत रद्द कराने काे हाईकोर्ट पहुंची सहारनपुर पुलिस

Highlights भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की जमानत का मामला पुलिस ने हाईकाेर्ट में की थी जमानत रद्द करने की अपील हाईकाेर्ट ने अब सुनवाई के लिए निर्धारित की तारीख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 15 Dec 2019, 8:01 PM IST

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

सहारनपुर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की जमानत रदद् कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने हाईकाेर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस की अर्जी में चंद्रशेखर की गतिविधियों को लेकर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। allahabad highcourt हाईकाेर्ट ने पुलिस Saharanpur Police की जमानत खारिज करने की अर्जी पर सुनवाई के लिए तारीख नीयत कर दी है। अब तय तारीख पर चंद्रशेखर और सहारनपुर पुलिस दाेनाें ही पक्षों काे अदालत ( highcourt ) में हाजिर हाेना हाेगा।


जानिए पूरा मामला
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की जमानत को रद्द कराने के लिए पिछले दिनाें सहारनपुर पुलिस इलाहाबाद हाईकाेर्ट ( प्रयागराज ) पहुंची थी। इसके पीछे सहारनपुर में हुआ घुन्ना बवाल वजह बताया जा रहा है। घुन्ना बवाल के दाैरान ही पुलिस ने एक प्रार्थना पत्र हाईकाेर्ट में दाखिल किया था जिसमें सहारनपुर पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर की जमानत काे रद्द किए जाने की अपील की थी। हाईकोर्ट ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए अब 17 दिसंबर यानि मंगलवार की तारीख तय की है। इसके लिए चन्द्र शेखर को भी नोटिस ( रिमाइंडर) भेज दिया गया है। हाई कोर्ट का यह नोटिस सहारनपुर पुलिस ने चंद्रशेखर को तमिल भी करा दिया है।

यह भी पढें: एसएसपी की 'गोली' ने बचाई 65 वर्षीय फल व्यापारी की जान

सहारनपुर के ही एक सीनियर पुलिस अफसर ने पूछने पर बताया कि, पुलिस की ओर से हाईकाेर्ट में अर्जी लगाई गई थी। जिसके सापेक्ष सहारनपुर के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट (CJM) की ओर से एक पत्र मिला है। इस पत्र में हाई कोर्ट में जमानत रद्द करने काे लेकर दी गई अर्जी संख्या 322/2019 उत्तर प्रदेश राज्य बनाम चंद्रशेखर का हवाला देते हुए सुनवाई की तारीख का नाेटिस चंद्रशेखर काे तामील कराने के आदेश मिले हैं। इन आदेशों के अनुपालन में संबंधित थानाध्यक्ष को नोटिस तामील कराकर आख्या पेश करने के निर्देश दे दिए गए हैं। थानाध्यक्ष फतेहपुर अमित शर्मा ने प्रमुख भीम आर्मी चंद्रशेखर रावण के छुटमलपुर स्थित आवास पर नोटिस तामील करा दिए जाने की पुष्टि की है।

यह भी पढें: देवबंद दारुल उलूम के माेहतमिम का बड़ा बयान, हाइवे जाम करने की घटना से दारुल उलूम का ताल्लुक नहीं

एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्यवाही सहारनपुर में घुन्ना प्रकरण के दाैरान की है। घुन्ना प्रकरण के दाैरान शासन के जाे सख्त निर्देश थे उन्ही के अनुपालन अदालत में अर्जी पुलिस की ओर से दी गई थी। अब उसी मामले में सुनवाई की तारीख नीयत हुई है।