सहारनपुर

लॉकडाउन से परेशान लोगों के लिए मसीहा बनकर आया यह मुस्लिम संगठन, तो लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गरीबों की मदद के लिए मैदान में उतरा जमीयत उलेमा-ए-हिंद गरीबों और जरूरतमंदों में बांटे गीड़िया भर-भरकर अनाज
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2020, 8:31 PM IST
help.png

शामली. लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसको देखते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से गरीब बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री की किट बांटी गई। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एसपी के हाथों राशन किट बंटवाकर अपने इस नेक काम की शुरुआत की।

कोरोना संक्रमण महामारी से जंग लड़ने के लिए हर कोई पूरी तरह तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के कारण रोज मेहनत-मजदूरी करने वाले मजदूर, गरीब व बेसहारा लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है, जिसको देखते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल के निर्देश पर गरीब बेसहारा लोगों की एक सूची तैयार कराई गई। इसके बाद बुधवार को एसपी विनीत जयसवाल के हाथों जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने कैराना में लगभग 150 गरीब बेसहारा लोगों को राशन किट बंटवाकर अपने इस नेक काम की शुरुआत की ।

यह भी पढ़ें- देवबन्दी आलिम की भावुक अपील, शब-ए-बारात पर देश के लिए दुआ करें, प्रशासन की परेशानी न बढ़ाएं

इस मौके पर मौलाना ताहिर हसन ने बताया कि जनपद शामली के लिए करीब 500 खाद्य सामग्री की किट तैयार कराई गई हैं, जिनको घर-घर जाकर गरीब बेसहारा लोगों को बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की एक सूची तैयार की गई हैं, जिनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है या जो विधवा महिलाएं हैं। ऐसे सभी लोगों को करीब 1 महिने के राशन की किट दी जा रही हैं।

Published on: