सहारनपुर

Kanwar yatra : आज से दुपहिया वाहनों की एंट्री भी बंद! जानिए अब कहां से निकलेंगे आप

Kanwar yatra : कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद कांवड़ रूट पर दुपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
2 min read
Kanwar yatra
रूट प्लान लागू करवाते एसपी देहात सागर जैन

Kanwar yatra : कांवड़ यात्रा में डायवर्जन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। शुक्रवार मध्य रात्रि से सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर दुपहिया वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। विशेष परिस्थितियों में ही दुपहिया वाहन को कांवड़ मार्ग पर चलने की अनुमति दी जाएगी। यानी साफ है कि सहारनपुर के घंटाघर से गागलहेड़ी तक अब आप दुपहिया वाहन से भी सफर नहीं कर सकेंगे।

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बदली गई व्यवस्था

एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। अभी तक घंटाघर चौक से गागलहेड़ी होते हुए काली नदी तक दुपिहया वाहनों की अनुमति थी लेकिन शुक्रवार मध्य रात्रि से इन वाहनों की अनुमति रद्द कर दी गई है। अब इस मार्ग पर दुपहिया वाहन भी नहीं चलेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति दी जाएगी।

अब ये रहेगा रूट प्लान ( Kanwar yatra )

सहारनपुर में मुख्य कावंड मार्ग काली नदी से सरसावा तक मार्ग के दोनों तरफ सभी प्रकार का वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। शहर क्षेत्र में तीन मुख्य चौराहे अम्बेडकर चौक, घण्टाघर चौक तथा दर्पण तिराहा से कावंड मार्ग को क्रॉस करेंगें। देहरादून से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर आने और जाने वाले भारी वाहन चौकी मोहंड से छुटमलपुर से सहारनपुर बाईपास से संचालित होकर सरसावा से यमुनानगर-करनाल-पानीपत-सोनीपत होकर दिल्ली या गाजियाबाद जाएंगे। इसी मार्ग से वापस होंगे। देहरादून से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर आने और जाने वाले हल्के वाहन चौकी मोहंड से छुटमलपुर होते हुए सहारनपुर बाईपास से संचालित होकर गागलहेड़ी-नागल-देवबंद-रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर बाईपास से सिखेड़ा, जानसठ, मीरापुर बहसुमा से मवाना किठौर गाजियाबाद दिल्ली जाएंगे। अगर किसी को सहारनपुर से गागलहेड़ी जाना है तो दिल्ली रोड या मल्हीपुर रोड से हाइवे होते हुए गागलहेड़ी जाएंगे।

Updated on:
18 Jul 2025 10:47 pm
Published on:
18 Jul 2025 10:47 pm