
Kanwar yatra 2026: कांवड़ यात्रा में डीजे के नियमों को लेकर पुलिस अब सख्त हो गई है। सहारनपुर में शासन से तय उंचाई तक की डीजे कांवड़ को ही अनुमति दी जा रही है। 12 फीट से अधिक उंचाई की कांवड़ यात्रा में शामिल ना हो सकें इसके लिए बॉर्डर पर ही बैरियर लगा दिए गए हैं। एसएसपी अभिनंदन पाठक ने बताया कि 12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ को अनुमति नहीं है उन्हे रोका जा रहा है।
अगर आप भी डीजे कांवड़ लेकर निकले हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए कुछ मानक तय किए हैं। यूपी सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे कांवड़ की अधिकतम उंचाई 12 फीट हो सकती है। अगर ऊंचाई इससे अधिक है तो ऐसी कांवड़ को बीच रास्ते ही रोक दिया जाएगा। इससे अधिक ऊंचाई की कांवड़ को यूपी में ही प्रवेश नहीं मिलेगा। हरियाणा, पंचाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कावड़ियां के लिए यूपी हरिद्वार जाने का गेट है। इन सभी राज्यों के कांवड़ियां यूपी से होकर ही उत्तराखंड यानी हरिद्वार में प्रवेश करते हैं। ऐसे में यूपी सरकार ने तय किया है कि 12 फीट ऊंची कांवड़ को ही अनुमति दी जाएगी। इसके लिए अब पुलिस ने कमर कस ली है। दूसरा चरण शुरु होने के बाद अब पुलिस सख्त हो गई है। 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाली कांवड़ों को रोका जा रहा है।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि ऊंचाई इसलिए तय की गई है ताकि कोई दुर्घटना ना हो। आशंकित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट तय की गई है। एसएसपी के अनुसार अक्सर यह देखने में आ रहा है कि कांवड़ियां डीजे के ऊपर स्पीकर पर बैठ जाते हैं इससे भी हाइट यानी ऊंचाई बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए कांवड़ियों को रोका जा रहा है और उन्हे स्पीकर के ऊपर से उतारा जा रहा है। इस सख्ती का उद्देश्य कांवड़ियों की भलाई है। अगर ऊंचाई अधिक रहेगी तो इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी इसलिए कांवड़ियों को 12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ ले जाने से रोका जा रहा है।
एसएसपी ने यह भी बताया कि जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से गलत खबरें या फिर गलत सूचना या अफवाहें फैलाने का काम करेंगे तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा और FIR दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि नकुड़ क्षेत्र में ऐसी ही अफवाह फैलानों वालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।