
सहारनपुर। अगर आप भी स्टंट करने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सहारनपुर से देहरादून जा रही चलती ट्रेन में लाइव स्टंट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। चलती ट्रेन की खिड़की पर खड़े इस व्यक्ति ने जब स्टंट करने शुरू किए तो जानलेवा स्टंट देखकर ट्रेन में बैठे यात्री भी हैरान रह गए। यात्रियों ने इस व्यक्ति को कई बार मना किया और चेतावनी भी दी लेकिन यह नहीं माना। इसी दौरान एक यात्री ने इसका वीडियो भी बना लिया। इस जानलेवा स्टंट को देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने कई बार इसे रोकने की कोशिश की लेकिन जब यह नहीं माना तो ट्रेन के रुकते ही यात्रियाें ने इसकी पिटाई शुरु कर दी और रेलवे ट्रैक के किनारे ही डाल दिया। यह पूरी घटना स्टंट करने वालाें के लिए एक सबक है। आपको यह जान लेना चाहिए कि अगर आप सार्वजनिक स्थल पर किसी भी तरह का जानलेवा स्टंट करते हैं तो भीड़ का गुस्सा आप पर फूट सकता है और फिर आपको कोई नहीं बचा पाएगा।
जानिए क्या है पूरा मामला
यह घटना बुधवार की है। सहारनपुर से देहरादून जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति अचानक जानलेवा स्टंट करने लगा। पहले तो यात्रियों ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन जब यह व्यक्ति ट्रेन की खिड़की लटककर जानलेवा स्टंट शुरु किया ताे सभी घबरा गए और इसे चेतावनी देने लगे लेकिन यह तब भी नहीं माना। इस बूढ़े व्यक्ति के जानलेवा स्टंट को देख कर ट्रेन में सवार यात्रियों ने शोर मचाया तो सभी इकट्ठा हो गए और इसे रोकने लगे लेकिन यह इसके बाद भी नहीं माना। इसी बीच एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब यह व्यक्ति नहीं माना तो ट्रेन जैसे ही सहारनपुर से अगले स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों ने इसे नीचे खींच लिया और रेलवे ट्रैक पर ही इसकी जमकर लात घूसाें से पिटाई की। इसके बाद इसे ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया गया। वायरल ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पहले यह व्यक्ति स्टंट करता है और फिर अगली वीडियो में आप देखेंगे कि ट्रेन कि रुकने के बाद ट्रेन में सवार यात्री इसकी पिटाई करते हैं और इसे रेलवे ट्रैक के किनारे हैं डाल देते हैं। इस वीडियो में देख कर ऐसा लगता है कि बाद में इस व्यक्ति को रेलवे ट्रैक के किनारे ही फेंक दिया गया हाे। जब इस बारे में जीआरपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस तरह की कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है अगर कोई वीडियो सामने आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App