
( Saharanpur ) पर्यावरण के स्वच्छ होने का एक प्रमाण सहारनपुर से नजर आया है। उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर से हिमालय की दुर्गम चोटियों की श्रंखला वाली बंदरपुंछ की चोटियां दिखाई दी हैं। ये पहाड़ियां यमुनाैत्री के आस-पास की हैं। ड्रोन कैमरे से इन तस्वीरों को कैद करने का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले सहारनपुर से यमुनाैत्री के पास की बर्फीली चाेटियां भी दिखाई दी थी और अब सहारनपुर से ही बंदरपुंछ की चोटियां दिखाई दी हैं।
यह भी पढ़ें: IAS रानी नागर काे लेकर राजनीति गरमाई, हरियाणा सरकार के खिलाफ गुर्जर समाज ने चढ़ाई आस्तीन
यूपी के अंतिम जिले सहारनपुर से यमुनोत्री की पहाड़ियों की दूरी करीब 145 किलोमीटर है। लॉक डाउन में पर्यावरण काफी साफ हो गया है। हवा में धूल के कारण लगभग खत्म हो गए हैं। पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर घटकर 40 फ़ीसदी तक आ पहुंचा है। एक्यूआई का लेवल भी 70 से नीचे पहुंच गया है। यही कारण है कि अब दूर तक साफ दिखाई दे रहा है।
मुख्य वन संरक्षक ( सहारनपुर रेंज) वीके जैन का कहना है कि ऐसा पूर्व में तो कभी नहीं हुआ है. दशकों पहले अगर ऐसा मौसम साफ रहता होगा तो शायद सहारनपुर से 145 किलोमीटर दूर तक पहाड़ियों का नजारा देखा जा सकता होगा लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि सहारनपुर से जो यह पहाड़ियां दिखाई दे रही हैं यह यमुनोत्री की चोटियां हो सकती हैं।