क्वारंटीन किए गए 21 लोगों में 13 कांस्टेबल और 8 पॉजिटिव आए कांस्टेबल के परिवार के सदस्य है। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि, जिस कॉन्स्टेबल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वह दो मई को शामली आरपीएफ थाने से ड्यूटी खत्म कर चेन्नई में ड्यूटी करने गया था। जब चेन्नई पहुंचने पर कॉस्टेबल का केरोनो टेस्ट कराया गया ताे रिपाेर्ट पॉजिटिव निकली। यह रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर बने आरपीएफ थाने में हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए आरपीएफकर्मी के संपर्क में रहे 13 कॉन्सटेबल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।