अब तक सहारनपुर में 104 मरीज ठीक हाे चुके हैं। इन सभी काे अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। इन खबरों के बीच बड़ी खबर यह सामने आई है कि, सहारनपुर के 21 से अधिक सैंपल मिस हो गए हैं। यह सैंपल जांच के लिए अलग-अलग लैब में भेजे गए थे लेकिन इनकी रिपोर्ट आज तक नहीं आई। ऐसे में आप इन रोगियों और संदिग्धों के दोबारा से सैंपल लिए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि की है।