मेरठ। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे में आंधी और बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में परिवर्तन अब गर्माहट लाएगा और इसका असर अगले आठ दिन में ही देखने को मिल जाएगा। मेरठ और आसपास तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।