शामली का युवक लड़की से मिलने के लिए पहुंच गया सहारनपुर युवक अंदर घर में मौजूद था तभी आ गए लड़की के परिजन
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( saharanpur news ) हम तुम ( lover ) एक कमरे में बंद हों और चाबी खो जाए. ये फिल्मी गीत ताे आपने सुना ही हाेगा लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही होता है। हकीकत में क्या होता है यह आपको सहारनपुर की इस घटना से पता चलेगा।
शामली का एक युवक घर में अकेली लड़की ( girlfrind ) से मिलने के लिए सहारनपुर उसके घर पहुंच गया। युवक घर के अंदर था और इसी दौरान अचानक लड़की के परिजन भी घर आ गए। इसके बाद मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। लड़की के परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
मामला सहारनपुर की सदर बाजार कोतवाली के इलाहीपुरा क्षेत्र का है। यहां एक घर में युवती अकेली थी। इस मौके का फायदा उठाने के लिए युवक लड़की के घर पर पहुंच गया। इसी बीच कहीं से लड़की के घरवालों को भी लड़के के घर में मौजूद होने की खबर मिल गई और वह भी अचानक आ धमके। लड़का रात भर लड़की के रूम में रहा। सुबह लड़के के जगने से पहले ही लड़की के घर वाले आ गए। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस थाने में पूछताछ में पता चला कि युवक ड्राइवर है और पिछले एक साल से लड़की के रिलेशन में है कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों को इस बात का पता भी चल गया था और उन्होंने लड़के से शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन लड़के शादी करने से इंकार कर दिया था। अब वह उनके घर में चोरी छुपके लड़की से मिलने आया था और इसी दौरान परिवार वालों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस ( Saharanpur Police )
के हवाले कर दिया।