
Municipal Corporation: Officials in crisis
मेरठ। सोचिए आप सुबह उठे और छत पर चले जाए। छत पर आपको नोटों और ज्वैलरी से भरे बैग मिल जाए तो क्या हालात होगी। जी हां! ऐसा ही कुछ हुआ मेरठ में मिशन कंपाउड में रहने वाले वरूण शर्मा के साथ। उनको अपने घर की छत पर नोटों और ज्वैलरी से भरे दो बैग मिले। मिले नोट हजार में नहीं बल्कि लाखों में थे और ज्वैलरी की कीमत भी लाखों में आंकी गई। वरूण ने ईमानदारी दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनो बैग पुलिस को सौंप दिए।
मामला थाना सदर बाजार अंतगर्त मिशन कंपाउड का है। जहां पर दो दिन पहले ही मैटरस व्यापारी पवन सिंहल के घर उनके नौकर ने लाखों की चोरी कर ली थी। नौकर चोर नोटो और ज्वैलरी से भरा बैग अपने साथ ले जाने में कामयाब नहीं हो सका तो उसने दोनों बैगों को पवन सिंहल के पड़ोसी वरूण शर्मा की छत पर छोड़ दिए। जिससे कि वह बाद में ले जा सके। लेकिन
अगले दिन यानी सुबह वरुण शर्मा जब अपनी छत पर गए तो दोनों बैग वहां पर पड़े मिले। वरुण ने बताया, 'मैंने सुबह छत पर दो बैग देखे जिनमें नोट भरे हुए थे। मुझे चोरी के माल का शक हुआ और मैंने पुलिस को सूचित करने का फैसला लिया।'
वरुण ने कहा, 'ऐसा संभव हो सकता है कि चोर ने मेरे घर की छत पर बैग छोड़ दिया हो ताकि बाद में वापस ले जा सके।' पुलिस सूत्रों के अनुसार, शक की सुई राजू नेपाली पर है जो बिजनसमैन के घर पर दो साल पहले तक घरेलू नौकर था और उसके बाद काम छोड़ दिया था। लंबे समय तक गायब रहने के बाद नेपाली हाल ही में लौटा था।
घर के नौकर पर चोरी का शक
घर के बाकी पुरुष सदस्य अबू लेन स्थित दुकान में थे, महिलाएं शॉपिंग के लिए बाहर गई थीं। नेपाली घर के सदस्यों से अच्छी तरह परिचित था इसलिए गार्ड ने भी उसे रोका नहीं। घर से कीमती सामान चोरी करने के बाद नेपाली वहां से फरार हो गया। फरार होते वक्त वह सीसीटीवी पर कैद हो गया। यहां तक कि नेपाली ने एक गार्ड के साथ भी चोरी का हिस्सा साझा किया जिसने उसे लौटते वक्त पकड़ा था।
Published on:
12 Nov 2020, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.