सहारनपुर

सहारनपुर में भाजपा ने 28 दावेदारों में से इस चेहरे पर जताया भरोसा, घोषित किया मेयर प्रत्याशी

संजीव वालिया अपने वार्ड से सभासद हैं। वर्ष 2012 में वह सभासद बने। इससे पहले उनकी पत्नी सभासद रह चुकी हैं। सहारनपुर में 28 लोगों ने टिकट मांगा था।
2 min read
sanjeev walia

सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर में पहली बार होने जा रहे मेयर पद के चुनाव के लिए भाजपा ने आखिरकार अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने कुल 28 दावेदारों की लिस्ट में से अंत में संजीव वालिया के नाम पर मोहर लगा दी है।

पिछले काफी समय से संजीव वालिया और डॉक्टर ऐके सिंह के नाम को लेकर असमंजस चल रहा था। रविवार शाम को भाजपा की ओर से संजीव वालिया का नाम घोषित होते ही सारी अटकलों पर विराम लग गया। साथ ही अन्य 27 दावेदारों की उम्मादों पर पानी फिर गया। सहारनपुर जिले में तीसरे चरण में 29 नवंबर को मतदान होगा।

सभासद रह चुके हैं वालिया
इससे पहले संजीव वालिया अपने वार्ड से सभासद रह चुके हैं। वर्ष 2012 में वह सभासद बने। इससे पहले उनकी पत्नी सभासद रह चुकी हैं। संजीव वालिया का टाइल्स, सीमेंट व कंकरीट का कारोबार है। सहारनपुर मेयर पद प्रत्याशी के लिए 5 दिन पहले ही संजीव वालिया के नाम की चर्चाएं होने लगी थीं। लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही थी अब उनके नाम पर मुहर लगने के बाद चर्चा करने वाले अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं।

यहां से ये बने प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़ , मथुरा, झांसी, मुरादाबाद और सहारनपुर के लिए अपने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, मुरादाबाद और सहारनपुर के महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

इस सूची के मुताबिक लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, वाराणसी से पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल की पुत्रवधु मृदुला जायसवाल, अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंहल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और सहारनपुर से संजीव वालिया को मेयर उम्मीदवार बनाया गया है।

Published on:
05 Nov 2017 11:04 pm
Also Read
View All