सहारनपुर

मेयर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, CM योगी आदित्यनाथ की रैली कल

सहारनपुर के बीस थाना अध्यक्षों को लगाया गया है। इनके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।

3 min read
CM Yogi Adityanath
UP CM yogi adityanath

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जिस जिले से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करके भाजपा ने दिल्ली की कुर्सी पर बहुमत से कब्जा जमाया उस जिले में होने वाले निगम चुनाव में भाजपा की दिशा रविवार को मुख्यमंत्री की जनसभा तय करेगी। सहारनपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

पूरे जिले से गांधी पार्क मैदान में भीड़ को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन सभा के दौरान क्या घोषणा करते हैं इस पर भी चुनाव की दिशा बदल सकती है सहारनपुर में खनन बंद होने के बाद लोगों का कारोबार छिन गया है और कांग्रेस बसपा और सपा ने इसको चुनावी मुद्दा बना लिया है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सहारनपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री खनन पर कोई बड़ा वादा यहां के लोगों से कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को देखते हुए पूरे जिले में रूट डायवर्जन
शहर की सड़कें भारी वाहनों के लिए बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है और रविवार तड़के से ही यह प्लान लागू हो जाएगा प्लान लागू होने के बाद शहर की ओर आने वाले सभी मुख्य रास्तों पर भारी वाहनों के लिए पाबंदी रहेगी।

भारी वाहनों के लिए यह बनाया गया है रोड प्लान
दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें अम्बाला की ओर जाना है, नानौता में संजय चोक से गंगोह, नकुड, के रास्ते शाहजंहापुर चैक होकर जाएंगे। दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हे मुजफरनगर या देहरादून की ओर जाना है, नानौता मे संजय चौक से बडगांव के रास्ते देवबन्द हेाकर जायेंगें। अम्बाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हे दिल्ली की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चैकी से नकुड, गंगोह, नानोैता मे संजय चोक से होकर जायेगे।

अम्बाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हे देहरादून व मुजफ्फनगर की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चैकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जायेंगे। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हे देहरादून की ओर जाना है, देवबन्द, नागल, गागलहेडी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।

विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेडी से देवबन्द से नानौता होकर जायेंगे। देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें अम्बाला रोड की ओर जाना है, छुटमलपुर से गागलहेडी से देवबन्द से नानौता से गंगोह से नकुड से शाहजंहापुर चैकी होते हुये जायेगे। इसके अतिरिक्त फन्दपुरी, मानकमउ, बेहट रेाड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बडगांव रेाड, दिल्ली रोड, अम्बाला रेाड एंव चिलाकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोडकर किसी भी प्रकार का भारी वाहन (ट्रक/टैक्टर ट्राली) आदि को निर्धारित अवधि मे शहर की ओर नही आने दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री की सभा में आ रहे हैं तो यहां पार्क होंगे वाहन
गुघाल मेला थियेटर ग्राउण्ड, गंगोह बस अडडा, माल गोदाम, स्टेडियम गेट, खलासी लाइन यार्ड बसों के लिये एंव कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग स्थल बनाये गए है।

रातों-रात बना दी गईं सड़कें
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भले ही सहारनपुर के लोगों को गड्ढा मुक्त सड़कें ना मिली हूं लेकिन अब निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को देखते हुए रातों-रात सड़के बना दी गई हैं। शहर के अंदर कोट रोड से लेकर गांधी पार्क तक सड़कों के गड्ढों को भरने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग होते हुए कोर्ट रोड होते हुए गांधी पार्क जनसभा मैदान में पहुंचेंगे।

सुरक्षा के लिए किए गए हैं कड़े इंतजाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। शामली से फोर्स मंगाया गया है। सहारनपुर के बीस थाना अध्यक्षों को लगाया गया है। इनके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।

Published on:
25 Nov 2017 11:11 pm