
samajwadi party workers
बदायूं। जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है, लेकिन एक बूथ पर गड़बड़ी होने के चलते दोबारा 26 नंबर को मतदान होना है। इसकी को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फात्मा रज़ा के पति पूर्व विधायक आबिद रज़ा अपने पांच समर्थकों के साथ शराब बांटते मिले। पुलिस ने सूचना पर उनके पास दो पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। पांच लोगों को शराब बांटे हुए मौके से गिरफ्तार भी किया है। हालांकि सपा नेता आबिद रजा को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर पाई। कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया है।
बूथ नंबर 72 पर होगा दोबारा मतदान
22 नंबर को बदायूं जिले में निकाय चुनाव सम्पन्न हुए थे, लेकिन नगर पालिका बदायूं के वार्ड नंबर 17 के बूथ नंबर 72 पर कुछ लोग मतपत्र लूटे ले गए थे। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्ड 17 और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव 26 नंबर को पुन मतदान का फैसला लिया था। बदायूं नगर पालिका सीट पर भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर हुई है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फात्मा रज़ा के पति भी चुनाव को हाथ से नहीं निकालना देना चाहते है। इसकी को लेकर फात्मा के पति आबिद रज़ा अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर शराब बंटवाने लगे। बीजेपी प्रत्याशी दीपमाला भी मौके पर पहुंच गई और पूरा नज़ारा देखा। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर पांच लोगों को मौके पर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पांच लोग गिरफ्तार, सपा नेता फरार
पुलिस को मौक से दो पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब मिली है। शराब बांटने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि सपा प्रत्याशी के पति पूर्व विधायक आबिद रज़ा मौके से फरार हो चुके थे। कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
25 Nov 2017 08:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
