लखनऊ. गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश के साथ-साथ लखनऊ महानगर क्षेत्र के सभी मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता महापौर एवं पार्षद के लिए होने वाले मतदान में 26 नवंबर को हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह सुबह 9.20 पर पोलिंग स्टेशन म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल माल एवेन्यू में अपना मतदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा पोलिंग स्टेशन जल संस्थान ऐशबाग में सुबह 10 बजे वोट करेंगे। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन पोलिंग स्टेशन नगर महापालिका स्कूल सोंधी टोला चौक में सुबह 8 बजे, मंत्री बृजेश पाठक पोलिंग स्टेशन माउण्ट फोर्ट स्कूल महानगर सुबह 8 बजे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर महेन्द्र सिंह इण्डियन पब्लिक स्कूल प्रेमनगर में दोपहर 1.30 बजे, मंत्री स्वाति सिंह सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल आशियाना में सुबह 8 बजे, राज्यमंत्री मोहसिन रजा फिक्चर गैलरी हुसैनाबाद में सुबह 8 बजे, विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्वामी योगानन्द बालिक इंटर कालेज शीतलादेवी वार्ड में और डॉक्टर नीरज बोरा टाईगर्स एजूकेशन एकेडमी त्रिवेणीनगर में सुबह 8 बजे अपना वोट डालेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने यह जानकारी दी।