सहारनपुर

मेरठ में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत को खड़े रहे बीजेपी नेता, सिवाया टोल पर बिना रुके निकल गया काफिला

UP News: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां वे पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
2 min read
Sep 22, 2026
nitin nabin new team
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन। (Photo- IANS)

Nitin Nabin:मेरठ से सहारनपुर जा रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काफिले के स्वागत के लिए सिवाया टोल प्लाजा पर बीजेपी के कई नेता खड़े रहे, लेकिन उनका काफिला बिना रुके आगे निकल गया। यहां बीजेपी नेता संगीत सिंह सोम, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे। स्वागत के लिए फूलों से सजा बुलडोजर भी खड़ा किया गया था। इससे पहले मेरठ में नितिन नवीन के स्वागत में कई बुलडोजरों का इस्तेमाल हुआ था। अब बुलडोजर को लेकर बीजेपी के अंदर ही सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों को लेकर भी यह मुद्दा चर्चा में है।

पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

नितिन नबीन मुजफ्फरनगर में पहली बार पहुंचे इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर सहारनपुर जाते समय नितिन नबीन जौली बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के पास रुके। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री नरेंद्र कश्यप समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधियों को जितना है। साल 2027 के लिए संदेश देना है। विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाना है। स्वागत के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह 2027 के आगाज का संदेश दे रहा है।

खतौली में हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वह सहारनपुर मंडल की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। सहारनपुर रवाना होने से पहले खतौली में भी उनका स्वागत किया गया। इसके बाद जिले में अलग-अलग जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं से मिले

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि नितिन नबीन का जिले में यह पहला कार्यक्रम था। उनके मुताबिक, सहारनपुर जाते समय वह मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में रुके। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया।

नितिन नबीन का दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के बीच हो रहा है। 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर में संगठन से जुड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें होनी हैं।

सहारनपुर में नेताओं से संवाद

मुजफ्फरनगर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद नितिन नबीन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। वहां संगठनात्मक बैठकों के साथ पुराने और मौजूदा पार्टी नेताओं से संवाद का कार्यक्रम भी तय है।

Updated on:
22 Sept 2026 12:56 pm
Published on:
22 Sept 2026 10:57 am
Also Read
View All
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का सहारनपुर में पहला दौरा, सांसद-विधायकों और पदाधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: मेरठ में योगी बोले, सपा को सनातन से बैर; नितिन नवीन ने कहा, पहले दंगे अब कानून का राज

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान

Huda Jariwala News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुदा जरीवाला से मिलने पहुंचे जूनेद, सहारनपुर में फिर गरमाया मामला

UP Crime: सहारनपुर में युवती से मिलने गए युवक की पिटाई का आरोप, 5 लाख लेकर छोड़ने की बात