एक के बाद एक भीम आर्मी पदाधिकारियाें के बिगड़ रही तबियत अब जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत
सहारनपुर।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के बाद अब भीम आर्मी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष की तबियत बिगड़ गई है। दाे दिन पहले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। अब शहर से सटे गांव रामनगर के रहने वाले भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया की तबियत खराब हाे गई है। टेलीफाेनिक वार्ता के दाैरान खुद कमल वालिया ने अपनी तबियत बिगड़ने की पुष्टि की है। कमल के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही फीवर आने के कारण वह रेस्ट पर हैं। डॉक्टर ने उन्हे घर से ना निकलने की सलाह दी है। भीम आर्मी चीफ के बाद अब भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की तबियत खराब हाेने की इस घटना काे लेकर राजनीतिक गलियाराें में चर्चा है। यह चर्चाएं हाे रही हैं कि अब एक के बाद एक भीम आर्मी पदिधाकिरयाें की तबियत बिगड़ने लगी है। यहां यह भी जाना जरूरी है कि लखनऊ में बसपा सुप्रीमाें मायावती ने प्रेस वार्ता बुलाई थी। मायावती की प्रेस वार्ता के कुछ ही देर बाद यहां सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंदशेखर की तबियत बिगड़ गई थी। अचानक चंद्रशेखर काे चक्कर आ गए थे। अब सरसावा के सरगथला में मुस्लिम युवकाें आैर भीम आर्मी समर्थकाें के बीच हुए विवाद के बाद भीम आर्मी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष कमल वालिया की तबियत बिगड़ गई है।
चिकित्सकाें ने दी रेस्ट की सलाह
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया काे डॉक्टराें ने रेस्ट की सलाह दी है। फिलहाल डॉक्टराें ने फीवर की वजह से तबियत खराब हाेने की वात कही है। कमल वालिया अब अपने रामनगर स्थित आवास पर है। आवास पर ही चिकित्सकाें के देखरेख में वह आराम कर रहे हैं। सरगथल मामले में जिलाध्यक्ष का बयान लेने के लिए जब कमल वालिया के फाेन पर कॉल की गई ताे इसके भाई ने कॉल रिसिव करते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष कमल वालिया की तबियत ठीक नहीं है वह आराम कर रहे हैं। इसी दाैरान भाई ने कुछ देर के लिए कमल वालिया से बात कराई।