सहारनपुर

बुलंदशहर : बवंडर के बाद अब आसमान में दिखा गाेल घूमता गाेला, लाेग हैरान

Highlights पिछले दिनों बुलंदशहर में आया था बवंडर अब आसमान में गाेल घूमते गाेले ने चाैंकाया

2 min read
gol

बुलंदशहर: पिछले सप्ताह बवंडर आया था जिसमें कई मकान गिर गए थे और हजारों बीघा फसल भी बर्बाद हुई थी। अब इसी आसमान में दिखे एक गाेले ने सभी काे चाैंका दिया है। बवंडर से डरे हुए लोगों के बीच यह गाेला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इससे काेई नुकसान ताे नहीं हुआ लेकिन लाेग अब इसे आगामी किसी खतरे की घंटी बता रहे हैं।

बुलंदशहर के औरंगाबाद में आसमान में काले रंग का एक गोला दिखाई दिया है। आसमान में दिखाई दिया यह गाेला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। इसका बड़ा कारण यह है कि, औरंगाबाद क्षेत्र में ही कुछ दिन पहले बवंडर आया था, जिससे काफी नुकसान हुआ था। यह गोला देखकर लोगों में दहशत भी है और लोग डरे हुए भी हैं।

कुछ लाेगाें ने इसका वीडियो भी बनाया है। वीडियों में यह गाेला आसमान में एक ही जगह घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। काले रंग का गोला आसमान में जब उड़ा ताे लाेग इसे देखते रह गए। कुछ देर के लिए लाेग बचने के लिए पीछे हटे लेकिन जब उन्हे लगा कि इससे काेई डर नहीं है ताे फिर उन्हाेंने इसकी वीडियो बनाई।

इन दिनों देशभर में कोरोना बीमारी को लेकर हाई अलर्ट जारी है, ऐसे में लाेग पहले ही डरे हुए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार पहले ही अपील कर चुके हैं कि भी तरह की अफवाह कोई भी ध्यान ना दिए जाए और ना ही अफवाहों पर ध्यान दिया जाए। बावजूद इसके लाेग इस घटना काे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Published on:
21 Mar 2020 04:38 pm
Also Read
View All