शुक्रवार को सांसद के खिलाफ दर्ज यतीमखाना प्रकरण के जिस मुकदमे की जमानत अर्जी पर सुनवाई थी, वह नसीमा खातून की तहरीर पर हुआ था। शहर कोतवाली में दर्ज इस मुकदमे में महिला का कहना था कि 15 अक्टूबर 2016 को सुबह 6 बजे पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान पुलिस फोर्स और सपाइयों को लेकर उनके घर आए। उनके पति बाबू अली से कहने लगे कि यह जगह आजम खान ने ले ली है। अब जौहर ट्रस्ट की है। यहां आजम खान का स्कूल बनना है, इसलिए फौरन खाली कर दो, वर्ना फर्जी मुकदमों में जेल भेज देंगे।