सहारनपुर

सहारनपुर में महापुरुषों आैर भगवानों की मूर्तियां तोड़ी, गांव वालों ने एेसे दिया समझदारी का परिचय

गांव में चप्पे-चप्पे पर तैनात की गर्इ पीएसी
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 5:29 PM IST
DEMO PIC
सहारनपुर में महापुरुषों आैर भगवानों की मूर्तियां तोड़ी, गांव वालों ने एेसे दिया समझदारी का परिचय

सहारनपुर।यूपी के सहारनपुर में एक बार फिर से विकृत मानसिकता के लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।असामाजिक तत्वों ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पिंजौरा में रविदास मंदिर में भगवानों की मूर्तियां तोड़ दी।यहां हनुमान जी के अलावा नटराज आैर भैरो बाबा की मूर्तियाें को खंडित किया गया है।गांव के लोगों ने खंडित प्रतिमा को देखा तो उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन इस घटना को अंजाम देने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव में चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया पुलिस फोर्स

मामले की गंभीरता को देखते हुए पिंजौरा गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।अच्छी बात यह है कि ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर कोई गैर कानूनी कदम नहीं उठाया।वहीं ग्रामीणों में भी चर्चा है की इस घटना को विकृत मानसिकता के लोगों ने अंजाम दिया है।जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।इसलिए ग्रामीणों ने इन असामाजिक तत्वों के मुंह पर तमाचा कसते हुए सौहार्द बनाए रखा और इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं कोतवाली देहात थाना प्रभारी पवन चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहां है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जातीय संघर्ष की आग में जल चुका है सहारनपुर

आपकाे बता दें कि सहारनपुर में इस से पहले भी भगवानों की मूर्तियों के तोड़े जाने की घटनाएं सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं डेढ़ वर्ष पहले सहारनपुर जातीय हिंसा की आग में जल उठा था और रामनगर से लेकर शब्बीरपुर तक सहारनपुर में आगजनी की घटनाएं हुई थी।कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में पिछले डेढ़ वर्ष से पीएसी तैनात है।

Published on: