सहारनपुर

झूठा निकला हाईवे पर पेट्राेल पंप लूट कांड, अब पुलिस ने इन्हे भेजा जेल

सहारनपुर में दिनदहाड़े पेट्राेल पंल लूटे जाने की घटना झूठी निकली। खुलासा हाेने पर पुलिस ने अब चार काे गिरफ्तार किया है।
3 min read
Accused of robbery arrested in bhilwara
Accused of robbery arrested in bhilwara

सहारनपुर।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप लूट की वारदात झूठी निकली। दरअसल यहां कोई लूट हुई ही नहीं थी। यह पूरा मामला कहासुनी आैर मारपीट का था। पेट्राेल डलवाने आए लड़काें के साथ स्टाफ ने मारपीट कर दी थी। बाद में इन्ही लड़कों के खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए यह झूठी अफवाह फैलाई गई आैर लूट की तहरीर दी गई। बाद में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे ताे पता चला कि काेई लूट नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने पंप के प्रबंधक आैर स्टाफ से अलग-अलग पूछताछ की ताे पता चला कि मामला केवल मारपीट का है। इस तरह कुछ ही घंटों में इस घटना का खुलासा हो गया और पता चल गया कि यहां कोई लूट नहीं हुई थी। हैरानी की बात यह है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस ने पेट्रोल पंप स्वामी और स्टाफ के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।


जानिए क्या हुआ था पेट्रोल पंप पर
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक पर कुछ लड़के तेल डलवाने पहुंचे। बताया जाता है कि यहां सेल्समैन ने उन्हें मना कर दिया कि तेल नहीं है। इस पर लड़कों ने कह दिया कि अगर तेल नहीं है तो इस पेट्रोल पंप को क्यों बना रखा है। इसी बात पर हुए विवाद के बाद सेल्समेन और उसके साथियों ने इन लड़कों पर हमला बोल दिया। जब लड़कों पर हमला हुआ तो यह लड़के अपनी जान बचाते हुए मौके से भाग गए। इस तरह यह मामला निपट गया लेकिन इसके कुछ देर बाद यह लड़के दोबारा इसी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और गाली गलोज करते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस को खोलने की कोशिश की लेकिन स्टाफ ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर इन लोगों ने शीशे तोड़ दिए और पत्थर मारते हुए फरार हो गए। यह पूरी घटना 30 सेकंड की थी जिसमें उन्होंने 15 सैकेंड तक एग्रेसिव रवैया दिखाया और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। इन लड़कों के जाने के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने शोर मचा दिया के पेट्रोल पंप पर लूट हो गई है और बाइक सवार लुटेरे 56000 रूपये लूटकर भाग गए हैं। दिनदहाड़े शहर में लूट की वारदात की खबर सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया लेकिन बाद में पुलिस को पता चला कि मामला सेल्समैन से लड़ाई का था जिसे लूट की घटना बनाए जाने का प्रयास किया गया।


ये हुई थी घटना
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई घटना में किसी बात को लेकर लड़कों का सेल्समेन के साथ विवाद हो गया था। सेल्समैन ने इन लड़कों पर लाठी से हमला बोल दिया था। उस वक्त लड़के वहां से चले गए लेकिन इसके बाद यह लड़के दोबारा आए आैर दूसरी बार में जब इन्हे स्टाफ नहीं मिला ताे इन्हाेंने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटनाक्रम के बाद पेट्रोल पंप स्वामी महावीर सिंह राणा ने चार युवकों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी और बताया कि ₹56000 लूट लिए गए हैं। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर चारों लड़कों तौकीर निवासी चुनैहटी गाड़ा, शाहरुख आजम और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में इन्हाेंने पुलिस काे बताया कि कोई लूट नहीं हुई थी। वह तेल डलवाने गए थे सेल्समैन ने मना कर दिया था जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और सेल्समैन ने एक युवक तौकीर के सिर में लाठी मार दी थी। जिसके बाद वह वहां से चले गए थे और इसके कुछ देर बाद अपना बदला लेने के इरादे से दोबारा वापस पहुंचे तो स्टॉप वहां नहीं था। उन्होंने गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला और इसी दौरान उन्होंने शीशे तोड़ दिए और वह चले गए पुलिस ने इस मामले में इन लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है कि इस घटना में शुरुआत पेट्रोल पंप स्वामी के स्टाफ की ओर से की गई थी और पुलिस को गलत सूचना भी इसी पेट्रोल पंप स्टाफ की ओर से दी गई थी बावजूद इसके पुलिस ने पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Published on:
05 Jul 2018 01:01 pm
Also Read
View All