27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध में जहर देकर पूरे परिवार को मारने की कोशिश! ऐसे खुला पूरा मामला

क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने कहा कि दूध का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है, महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 3 Jul 2018, 6:05 PM IST

Attempt to kill family

दूध में जहर देकर पूरे परिवार को मारने की कोशिश! ऐसे खुला पूरा मामला

ललितपुर. बहुत पहले एक फिल्म आई थी 'त्रिदेव', जिसमें एक पत्रकार की हत्या दूधिये के माध्यम से करवाई जाती है। ठीक इसी तरह का एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला देवगढ़ रोड पर सामने आया है। यहां एक डॉक्टर व उसके परिवार को जान से मारने की नीयत से रोजाना दिये जाने वाले दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया।

रेलवे स्टेशन देवगढ़ रोड पर डॉक्टर अनिल जैन पुत्र स्व. उत्तम चन्द्र जैन का क्लीनिक व निवास है। रोज की तरह उनके घर पर दूध दे रही महिला चिरई पत्नी रामपाल निवासी ग्राम पिपरिया दूध का कैन लेकर आई और उनकी पत्नी के सामने लगभग डेढ़ किलो दूध को तपेली में उड़ेल दिया गया। जैसे ही वह दूध तपेली में उड़ेला गया, उसमें काले रंग का पदार्थ नजर आया और फैन बना। दूध में एक अजीब सी स्मेल आने लगी।

अनीता ने तत्परता दिखाते हुए अपने पति से कहा कि आज का दूध कुछ अजीब तरह का लग रहा है। इसमें अजीब सी स्मेल आ रही है। इस पर उन्होंने दूध हिलाया गया तो उसमें फैन के साथ एक बदबूदार गैस निकली। उन्हें दूध में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाए जाने का शक हुआ तो उन्होंने दूध देने आई महिला को मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि, महिला ने वहां से भागने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसे मौके पर दबोच लिया गया।

जांच के लिए दूध का सैंपल ले गई टीम
डॉक्टर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस खाद्य विभाग की टीम को साथ में लेकर आई। टीम ने दूध का सैंपल लेकर जांच के लिये भेज दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी का बयान
इस मामले में क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही की गई। दूध का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है एवं महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला से पूछताछ जारी है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो...