सहारनपुर

सहारनपुर में पुलिस पर हमला, महिलाओं ने सिपाही के कपड़े फाड़े

रात में सादी वर्दी में सिपाही देने गया था दबिश, महिलाओं ने विराेध करते हुए कर दी हाथापाई।
less than 1 minute read
saharanpur_police.jpg
saharanpur police

सहारनपुर ( Saharanpur ) बेहट थाने में तैनात एक सिपाही से शनिवार रात महिलाओं ने हाथापाई करते हुए उसे कपड़े तक फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि सिपाही रात में सादी वर्दी में दबिश देने गया था। इसी दाैरान महिलाओं ने विराेध कर दिया और यहां हुई हाथापाई में सिपाही के कपड़े तक फट गए।

घटना शनिवार रात की है। काेतवाली बेहट में तैनात सिपाही धीरज बेहट के ही माेहल्ला कस्साबान में एक युवक काे पकड़ने के लिए सादी वर्दी में पहुंच गया। इसी दाैरान विराेध हुआ और घर की महिलाओं ने सिपाही के साथ पाई करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले। इस मामले में काेतवाली बेहट पुलिस ( Saharanpur Police ) अभी कुछ भी बाेलने काे तैयार नहीं है।

महिलाओं ने सिपाही पर आराेप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि सिपाही अकारण ही उनके परिवार के एक युवक काे परेशान कर रहा है। सिपाही ने पैसाें की मांग की थी और नहीं देने पर रात काे उनके घर में घुस आया और मारपीट करने लगा।

महिलाओं का कहना है कि उन्हाेंने अपने बचाव में सिपाही से हाथापाई की है मारपीट नही हुई है हाथा पाई के दाैरान ही सिपाही के कपड़े फट गए हाेंगे।

Updated on:
19 Jul 2020 01:26 pm
Published on:
19 Jul 2020 01:25 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला