सहारनपुर

राहुल के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में होगा जबरदस्त बदलावः शुक्ला

जानबूझकर गुजरात चुनाव से पहले संसद सत्र नहीं बुला रही भाजपा
2 min read
Rajiv Shukla

सहारनपुर.राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में जबरदस्त बदलाव हाेंगे। यह बात शनिवार काे सहारनपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कही। उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी की अलग साेच है। पूरे देश में कांग्रेस आैर राहुल गांधी ही हैं, जाे भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए इन्हाेंने कहा कि भाजपा मुद्दाें पर बात नहीं करनाहती चा है आैर यही कारण है कि गुजरात चुनाव से पहले संसद सत्र भी नहीं बुलाया जा रहा।

आईपीएल के चैयरमैन और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने ये बाते सहारनपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शशि वालिया के आवास पर पत्रकाराें से कही। उन्हाेंने कहा कि सहारनपुर कांग्रेस की गाेल्डन सीट है आैर कांग्रेस सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में जाेरदार प्रदर्शन करने जा रही है। राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्हाेंने भाजपा पर जमकर आराेप लगाए आैर कहा कि भाजपा की भगवान राम में श्रद्धा नहीं है। पिछले 27 वर्षाें से भाजपा सिर्फ राम मंदिर के मुद्दे काे भुनाती है आैर लाेगाें की भावनाआें से खेलती है आैर चुनाव जीतती है आैर फिल भूल जाती है। इस माैके पर सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, बेहट विधायक नरेश सैनी आैर सहारनपुर में नगर निगम पद के लिए चुनाव लड़ रहे शशि वालिया समेत जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, महेंद्र तनेजा, राजकुमार राजू, प्रेम मिगलानी, अजय चानना, गणेश दत्त शर्मा, राजीव वर्मा, कुक्की, अश्वनी आदि माैजूद रहे।

चुनाव के लिए राम का इस्तेमाल करती है भाजपा
राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा विश्वास घात की राजनीति करती है। राम का चुनाव के लिए इस्तेमाल करती है। जब-जब चुनाव आता है ताे भाजपा काे राम याद आते हैं। इसके बाद भाजपा राम काे भूल जाती है। राम हाे चाहे रहीम हाे चाहे आम आदमी हाे भाजपा किसी की नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राम में भाजपा की आस्था नहीं है। इस मामले में कांग्रेस का साफ मत है कि जाे अदालत का फैसला हाेगा, वह माना जाएगा।

खुद काे खरा साबित करे चुनाव आयाेग
राज्य सभा सांसद ने ईवीएम काे लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि ईवीएम काे लेकर जनता में काफी कन्फ्यूजन है। चुनाव आयाेग काे खुद काे खरा साबित करना चाहिए। बाेले कि अगर मशीन खराब हाेती है ताे वाेट काे भाजपा काे ही क्याें जाता है। अगर कहीं मशीन खराब हाेती है ताे दूसरी पार्टियाें काे भी वाेट जा सकता है। इस तरह से एक ही पार्टी काे वाेट जाने का क्या मतलब है।

Published on:
25 Nov 2017 06:09 pm
Also Read
View All