4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो बनाने के खिलाफ महिला दारोगा ने की कार्रवाई, तो वकीलों ने किया ऐसा काम, देखें तस्वीरें

वकीलों ने पहले किया हंगामा, बाद में मांगी माफी
2 min read
Google source verification
Layers protest

ये है मामला जाम लगा रहे वकीलों ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार में तैनात एक महिला दरोगा ने उनके साथी वकील का मोबाइल फोन छीन लिया। वकीलों का आरोप है की महिला दरोगा ने सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं छीना, बल्कि उनके साथी वकील के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इसके बाद एक तहरीर भी पुलिस थाने में दे दी। इसी से नाराज़ वकील शुक्रवार सुबह कचहरी परिसर से बाहर आए और कचहरी तिराहे पर मानव श्रंखला बनाते हुए जाम लगा दिया।

Layers protest

उधर, पुलिस का कहना है कि वकील मोबाइल फोन से महिला दरोगा की वीडियो बना रहे थे और इसी दौरान पता चलने पर महिला दरोगा ने मोबाइल फ़ोन ले लिया। एक पुलिस अफसर का यह भी कहना है कि महिला दरोगा की जो वीडियो बनाई जा रही थी उसमें आपत्तिजनक शब्द बोले गए हैं। इस वीडियो की जांच कराई जा रही थी। इसी बीच वकीलों ने जाम लगा दिया।

Layers protest

कचहरी चौराहे पर जाम लगा रहे वकीलों ने आम जन के साथ तनातनी भी की। इस दौरान जिन लोगों ने अपने दो पहिया वाहन निकालने की कोशिश की तो उनके वाहनों की चाबी तक वकीलों ने निकाल ली और इस दौरान आम जन और वकीलों के बीच कई बार तनातनी हो गई। यह अलग बात है कि वकीलों ने एंबुलेंस को नहीं रोका और जाम के बावजूद एंबुलेंस को तुरंत निकलवा दिया गया।

Layers protest

शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग जाने के बाद सीओ सिटी मुकेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और वकीलों से बात की। इस दौरान वकीलों ने यही शिकायत रखी कि महिला दरोगा ने उनके साथी वकील के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है और सभी वकील चाहते हैं कि महिला दरोगा का ट्रांसफर कर दिया जाए।

Layers protest

इस पर सीओ ने वकीलों से बार रूम में चलकर पूरे मामले पर शांत माहौल में बात करने का आग्रह किया और इस तरह वकील मान गए उन्होंने जाम खोल दिया और सड़क से शुरू हुआ ये हंगामा पर रूम पर बंद कमरे में जाकर शांत हुआ। बताया जाता है कि वीडियो देखर वकील बेकफुट आए और उल्टा उन्हें ही माफी मांगनी पड़ी।


बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश