सहारनपुर

सहारनपुर : शादी से इंकार किया ताे लड़की के घर के सामने ही दे दी जान

सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र की घटना घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2020, 8:23 PM IST
मां ने पहले दो मासूम बेटियों को दिया जहर फिर खुद भी उसका सेवन कर सो गई मौत की नींद, दो की मौत
मां ने पहले दो मासूम बेटियों को दिया जहर फिर खुद भी उसका सेवन कर सो गई मौत की नींद, दो की मौत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) एकतरफा प्यार में असफल होने पर जान देने ( Suicide )
कर लेने की घटना सामने आई है। सहारनपुर के बड़गांव में जब युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया तो युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर के सामने ही जहर खाकर जान दे दी।

जहर खाकर तड़प रहे युवक को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। सोमवार को उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा की है। गांव से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद क्षेत्र के गांव फतेहपुर का रहने वाला युवक अनुज बाइक से जड़ौदा पांडा पहुंचा और यहां एक युवती के घर के आगे खड़ा हो गया।

फिल्मी अंदाज में इस युवक ने लड़की के घर पहुंचकर शादी का प्रस्ताव रखा और जब लड़की ने मना किया तो युवक ने जहर खाकर जान देने की बात कही। बताया जाता है कि इस पर लड़की ने कह दिया कि उसे कोई परवाह नहीं है और लड़की के यह कहते ही अनुज नाम के इस युवक ने लड़की के घर के सामने ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर हालत में युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे भर्ती कर लिया गया लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि युवक एक तरफा प्यार में था और युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। प्राथमिक पड़ताल में यही बात सामने आई है जांच की जा रही है।

Published on: