सहारनपुर

गठबंधन में रालोद इन सीटों से लड़ सकती है चुनाव

2019 में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन करने की तैयारी में सपा, बसपा, रालोद आैर कांग्रेस में यूपी की सीटों पर हो रही बात।

2 min read
Jun 12, 2018
गठबंधन में रालोद इन सीटों से लड़ सकती है चुनाव

नोएडा।यूपी में हुए उपचुनावों में बना महागठबंधन आगे भी जारी रहेगा।इसकी घोषणा के साथ ही सीटों को लेकर हुए मतभेदों को चलते टूटने की कगार पर पहुंचा।महागठबंधन कुछ पार्टी नेताआें के लचीले रुख के बाद जारी रह सकता हैं।इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है।2019 के लिए यूपी लोकसभा सीटों पर महागठबंधन में सीटों बटवारा हो चुका है।हालांकि इस पर पार्टी नेताआें की खींचतान जारी है। वहीं सपा आैर बसपा में लगभग सीटों में सहमति बन गर्इ। एेसे में दावा किया जा रहा है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपना दबा दबा रखने वाली आरएलडी इन सीटों से चुनाव लड़ सकती है।

इस आधार पर पार्टी कर रही है सीटों का दावा

2019 लोकसभा चुनावों के लिए यूपी में महागठबंधन में सपा, बसपा, कांग्रेस आैर आरएलडी सीटों का दावा 2014 के चुनावों के आधार पर कर रही है।उस दौरान लोकसभा सीट पर जीतने वाले आैर दूसरे नंबर पर रहने को लेकर पार्टी अपने अपने टिकट की दावेदारी कर रही है। एेसे में सपा आैर बसपा ने 80 में से 70 सीटों पर अपना दावा मजबूत कर दिया है।वहीं सूत्रों की माने तो यूपी में आरएलडी आैर कांग्रेस का दबदबा न हाेने के चलते दो सीटें कांग्रेस आैर तीन सीटों पर आरएलडी को दी जा सकती है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है आरएलडी

वहीं गठबंधन में आरएलडी उत्तर प्रदेश की इन तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।पार्टी के ही एक कद्दावर नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी पार्टी रालोद मथुरा, बागपत आैर कैराना से लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े कर सकती है।हालांकि पार्टी मुखिया अजीत सिंह आैर जयंत चौधरी के अमेरिका में होने की वजह से इस पर मोहर नहीं लगी है।वहीं आरएलडी के प्रवक्ता सुनील रोहतल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भी महागठबंधन जारी रहेंगा।वहीं अभी सीटों को लेकर चर्चा नहीं हुर्इ है।इसका फैसला पार्टी के मुखिया अजित सिंह आैर जयंत चौधरी के विदेश से वापसी के बाद होगा।

Published on:
12 Jun 2018 03:16 pm
Also Read
View All