2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबों के लिए बनी स्कीम में इस भाजपा विधायक समेत कर्इ बड़े कारोबारियों के नाम शामिल!

जिले में दस हजार परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 7 Jun 2018, 5:10 PM IST

bjp mla

गरीबों के लिए बनी स्कीम में इस भाजपा विधायक समेत कर्इ बड़े कारोबारियों के नाम शामिल!

नोएडा।हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को अच्छे इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की गर्इ है। जिसमें सिर्फ बेघर, बेसहारा, दिव्यांग, मजदूर, गरीब आैर अनुसूचित जाति व जनजाति समेत कम आय वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए चुना गया है। इसमें सभी को पांच लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा फ्री दी जाएंगी।लेकिन इस स्कीम में लाभार्थियों की सूची में गरीब नहीं बल्कि भाजपा विधायक से लेकर कर्इ पूर्व विधायकों,कारोबारियों आैर अपर मध्यम वर्ग के परिवारों के नाम सामने आये है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: 126 करोड़ के घोटाले के बाद नोएडा प्राधिकरण के इस अधिकारी के घर आैर होटल पर इनकम टैक्स का छापा

इन विधायक, बड़े अधिकारी आैर कारोबारियों के नाम भी शामिल

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए शुरू की गर्इ थी। इसमें गरीबों को पांच लाख रुपये तक फ्री इलाज मिलेगा। इसमें शामिल लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन जब यह सूची सामने आर्इ तो सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना की लापरवाही सामने आ गर्इ। नवभारत टाइम्स में छपी खबर के अनुसार गौतमबुद्धनगर में जारी हुर्इ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों में भाजपा के दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर, पूर्व विधायक आैर कर्इ कारोबारियों के इस सूची में शामिल है। इतना ही इसमें सुरेश चंद बंसल दादरी नगर पालिका परिषद के लंबे समय तक चेयरमैन रहे हैं। वहीं दादरी की गुर्जर कॉलोनी में रहने वाले हरिराज सिंह और बलराज सिंह की ग्रेटर नोएडा में मार्केट है। वहीं महेंद्र सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं और विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।हालांकि जब इस संबंध में इन नेताआें आैर कारोबारियों से बात की तो वह सुनकर चौंक गये। उन्होंने किसी भी तरह के बीमा कराने से इनकार किया।

यह भी पढ़ें-ब्लैकमेल कर नाबालिग से करता रहा गंदा काम इनकार करने पर किया...

इनकी लापरवाही आर्इ सामने

आप को बता दें कि आयुष्मान भारत योजना में बीमा लाभार्थियों के नाम सन 2011 की सामाजिक आर्थिक जातीय जनणना से लिए गये थे। अब इसी जातीय जनगणना की लापरवाही का एक बिंदू सामने आया है। जिसमें सूची में सूची में शामिल लोगों को पता ही नहीं कि उनका नाम इस सूची में है। वहीं अगर गौतमबुद्धनगर की सूची की बात करें। तो इसमें शामिल ज्यादातर लोग कारोबारी विधायक, पूर्व विधायक आैर अपर मध्यम वर्ग से है।

यह भी पढ़ें-योगी सरकार की इस चूक के कारण भाजपा से नाराज हुए रामदेव, 10 प्वाइंट में जाने क्या है पूरा मामला

जिले में करीब 10 हजार परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ

वहीं आपको बता दें कि इस लिस्ट में जिले के करीब दस हजार परिवारों के नाम शामिल है। वहीं इनमें से करीब नौ हजार लोग जिले के दादरी विधानसभा क्षेत्र से है। बाकी जेवर, नोएडा आैर ग्रेटर नोएडा से सिर्फ नौ हजार ही शामिल है। अब स्वास्थ्य विभाग आैर नगर पालिका परिषद अधिकारी इस सूची में शामिल लाभार्थियों के घर जाकर दस्तावेज ले रहे है। वहीं कर्इ लोग इस टीम के घर पहुंचने आैर बीमा होने की बात पता लगने पर चौंक गये।

यह भी पढ़ें-7 गुरुवार इस मंत्र का करेंगे जाप तो ये ग्रह दोष हो जाएंगा खत्म मनोकामना होगी पूरी

प्रशासन से मिली सूची पर जारी किया गया बीमा, सत्यापन जारी

वहीं इस संबंध में जिले के सीएमआे डाॅ अनुराग भार्गव ने बताया कि 2011 की लिस्ट प्रशासन से मिली थी। इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम शामिल थे। उन्हीं लोगों का बीमा किया जाएगा। अभी कर्इ टीमों को इसके सत्यापन के लिए लगाया है। टीमें घर-घर जाकर सत्यापन का काम कर रही है। कुछ जगहों पर यह काम हो गया हैं। बाकी जगहों पर जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।