सहारनपुर

सहारनपुर में 2 बच्चों की मां संग हुआ 4 बच्चों के पिता को प्यार, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Saharanpur Crime News: यूपी के सहारनपुर में 4 बच्चों का पिता, 2 बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। आरोप है कि करनाल में रखकर शोषण किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जानें पूरी खबर...

2 min read
आरोपी सब्बन | फोटो सोर्स- police

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां को एक चार बच्चों का बाप शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि इसके बाद महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का भारी दबाव बनाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद दीपक’ का बंद हो सकता है जिम, मुस्लिम दुकानदार का किया था समर्थन, 2 लाख से अधिक का कर्ज

शादी का झांसा देकर किया शोषण

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी सब्बन, जो कि खुद चार बच्चों का पिता है, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा। महिला का आरोप है कि इस वादे की आड़ में आरोपी लंबे समय तक उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने इस धोखे का विरोध किया और शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

धर्म बदलने के लिए करने लगे मजबूर

महिला का आरोप है कि कहानी सिर्फ धोखे तक ही नहीं रुकी। कुछ समय बाद आरोपी सब्बन और उसके घरवाले महिला पर लगातार अपना धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। जब प्रताड़ना बहुत बढ़ गई, तो पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर के एसएसपी के निर्देश पर गंगोह थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं, एससी/एसटी एक्ट और यूपी के धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज कर लिया।

किराए के मकान में रखा, निकाह की बात पर होता था झगड़ा

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी सब्बन को बुढ्ढाखेड़ा पैठ रोड इलाके से धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी सब्बन ने माना कि वह शादीशुदा है और उसके 4 बच्चे हैं। उसने बताया कि साल 2022 में वह जिस महिला को अपने साथ लाया था, वह भी शादीशुदा थी और उसके 2 बच्चे थे। आरोपी महिला को उत्तर प्रदेश से दूर हरियाणा के करनाल में एक किराए के मकान में रखकर रह रहा था। आरोपी ने कुबूला कि महिला बार-बार उस पर निकाह (शादी) करने का दबाव डालती थी, लेकिन वह तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर मारपीट और झगड़ा होता था।

आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

गंगोह थाना पुलिस ने आरोपी सब्बन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में जो भी जानकारियां मिली हैं, उनके आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

“मां बोली- दो बीघा खेत के लिए मार डाला मेरी खुशबू”, रात में आया मौत का फोन, सुबह मिली बेटी की लाश;
Also Read
View All