सहारनपुर

पहली बार सहारनपुर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनाव से पहले 71 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने का बनाया रोडमैप

Nitin Nabin Saharanpur News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिमी यूपी दौरे में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। मेरठ और सहारनपुर में संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की सक्रियता और 71 विधानसभा सीटों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
2 min read
Sep 22, 2026
BJP
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (X Photo Ypsingh4bjp__)

UP Politics News:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार सहारनपुर पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की तैयारियों की समीक्षा के लिए चल रहे उनके दो दिवसीय दौरे का आज अंतिम दिन है। सहारनपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई जगह उनका स्वागत किया। इस दौरान नवीन पश्चिमी यूपी के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और विधान परिषद के पूर्व सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और जिला महामंत्रियों से संगठन की स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों का फीडबैक लेंगे।

71 सीटों पर संगठन की तैयारी

नितिन नवीन ने चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। अपने दो दिवसीय दौरे में वे मेरठ और सहारनपुर पहुंचे, जहां संगठन के नेताओं के साथ बैठकों का दौर चला। मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने चुनावी तैयारी को लेकर पार्टी का रोडमैप सामने रखा। बैठक में युवाओं के साथ भाजपा के कैडर और पारंपरिक मतदाताओं को पार्टी से जोड़े रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों को देखते हुए भाजपा संगठन जमीनी स्तर पर फीडबैक जुटा रहा है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ भी चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकें हुईं।

पुराने और नए कार्यकर्ताओं पर जोर

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं से बातचीत करके उनकी समस्याओं और सुझावों को समझना जरूरी है। शर्मा ने कहा कि साल 2014 के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस से भाजपा में आए कुछ लोगों ने संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगनी चाहिए, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

जिलाध्यक्षों से संगठन का फीडबैक

नितिन नवीन प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला महामंत्री भी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की प्रगति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और नवीन के दौरे को चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों को लेकर भाजपा की तैयारियों में यह दौरा महत्वपूर्ण है।

पूर्व सांसद और विधायकों से करेंगे बात

पूर्व सांसद राधव लखन पाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि नवीन अम्बाला मार्ग स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा सांसदों, पूर्व पार्टी विधायकों और विधान परिषद के पूर्व भाजपा सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनसे चुनावी माहौल की जानकारी ली जाएगी।


Updated on:
22 Sept 2026 02:05 pm
Published on:
22 Sept 2026 12:14 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं से बोले- 2027 में फिर कमल खिलाना है, जीत के लिए जुटने का दिया संदेश

पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: मेरठ में योगी बोले, सपा को सनातन से बैर; नितिन नवीन ने कहा, पहले दंगे अब कानून का राज

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान

Huda Jariwala News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुदा जरीवाला से मिलने पहुंचे जूनेद, सहारनपुर में फिर गरमाया मामला

UP Crime: सहारनपुर में युवती से मिलने गए युवक की पिटाई का आरोप, 5 लाख लेकर छोड़ने की बात