22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत को खड़े रहे बीजेपी नेता, सिवाया टोल पर बिना रुके निकल गया काफिला

UP News: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां वे पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
nitin nabin new team

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन। (Photo- IANS)

Nitin Nabin: मेरठ से सहारनपुर जा रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काफिले के स्वागत के लिए सिवाया टोल प्लाजा पर बीजेपी के कई नेता खड़े रहे, लेकिन उनका काफिला बिना रुके आगे निकल गया। यहां बीजेपी नेता संगीत सिंह सोम, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे। स्वागत के लिए फूलों से सजा बुलडोजर भी खड़ा किया गया था। इससे पहले मेरठ में नितिन नवीन के स्वागत में कई बुलडोजरों का इस्तेमाल हुआ था। अब बुलडोजर को लेकर बीजेपी के अंदर ही सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों को लेकर भी यह मुद्दा चर्चा में है।

पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

नितिन नबीन मुजफ्फरनगर में पहली बार पहुंचे इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर सहारनपुर जाते समय नितिन नबीन जौली बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के पास रुके। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री नरेंद्र कश्यप समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह 2027 के आगाज का संदेश दे रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग