सहारनपुर

लूट करके भाग रहे हिस्ट्रीशीटर की रात के अंधेरे में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कहां लगी गाेली

- हथियारो के बल पर की लूट - हिस्ट्रीशीटर ने दिया वारदात काे अंजाम - यूपी 100 के जरिये समय से हो गई घेराबन्दी - गाेली लगने से एक बदमाश घायल
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 6:53 AM IST
saharanpur police
police encounter

सहारनपुर। नानोता थाना क्षेत्र में राहगीरों ने घर लौट रहे व्यक्ति से बाइक और नकदी लूट ली। बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों के हौंसले इतने बुलन्द थे कि इन्होंने पुलिस पार्टी पर भी फायर झोंक दिया। यह अलग बात है मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस ने इसके कब्जे से लूटी गई बाइक और नकदी बरामद कर ली।

घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। जन्धेडी नहर पुल के पास दो बदमाशों ने घर लौट रहे एक व्यक्ति से हथियारों के बल पर मोटरसाइकिल व नगदी लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों के फरार हो जाने के बाद पीड़ित ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर ली। घेराबंदी में लगी नानौता पुलिस ने भाग रहे बदमाशों को माधोपुर रजवाहा पटरी पर घेरा लिया। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस ने जब इन्हे रुकने का इशारा किया तो इन्हाेंने सीधे पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया।

इसके बाद हमेशा की तरह पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई और एक बार फिर से बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची यहां पूछताछ में इसने अपना नाम इकबाल पुत्र शकूर निवासी ननौता सहारनपुर बताया। बकौल पुलिस इसके पास से लूटी गई बाइक व कैश बरामद कर लिया गया। हिस्ट्रीशीटर है इकबाल मुठभेड़ में गिरफ्तार इकबाल नानोता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके फरार साथी का पता नहीं चला जिसकी तलाश में रातभर जिले में कॉम्बिंग होती रही।

Published on: