सहारनपुर

Coronavirus: लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सहारनपुर में कोरोना के भेष में सड़क पर निकली पुलिस

Highlights भीम आर्मी प्रमुख के कस्बे में लोगों के चेताया लॉक डाउन का पालन करेंगे तो बचेंगे का संदेश यमराज और कोरोना के भेष में निकली पुलिस

2 min read
saharanpur police

सहारनपुर। कोविड-19 ( COVID-19 virus ) कोरोना वायरस को बढ़ते खतरे काे देखते हुए सहारनपुर में पुलिस काे कोरोना बनकर ही सड़कों पर उतरना पड़ा। फतेहपुर पुलिस ने सोमवार काे यह अनोखा प्रयोग किया। पुलिस के जवान यम और कोरोना के भेष में सड़कों पर निकले।

इस दाैरान लाेगाें काे यही संदेश दिया गया कि अगर कोरोना से बचना है, जीवन काे बचाना है, ताे घरों में रहना हाेगा। सरकार का कहना मानना हाेगा, लॉक डाउन का पालन करना हाेगा। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के कस्बे छुटमलपुर में सड़कों पर निकले पुलिस जवान आज कोरोना के भेष में थे। इन्हे देखकर एक बारी काे बच्चे भी सहम गए।

पुलिस का उद्देश्य बड़ों काे समझाना है जाे लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे और बेवजह अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस की इस मेहनत का बड़ों पर क्या असर हाेगा ? फतेहपुर थाना प्रभारी मनाेज चाैधरी ने बताया कि लाेग डंडे के डर से भी नहीं मान रहे। सहारनपुर के लाेग एक कराेड़ से अधिक का जुर्माना भर चुके हैं इसके बाद भी नहीं सुधर रहे। ऐसे में लाेगाें काे संदेश देना था कि कोरोना खतरनाक है और यम के परिवार का ही है।

इसलिए इस खतरे से बचते हुए घर में रहें और सुरक्षित रहें। इसी उद्देश्य के साथ साेमवार काे छुटमलपुर कस्बे में यह पैदल मार्च निकाला गया। इस दाैरान पुलिसकर्मियों ने कोरोना वाला हैलमेट पहना हुआ था। इनके साथ यम भी चल रहे थे। इस पूरे नाटक का मतलब सिर्फ लाेगाें काे जागरूक करना है ताकि लाेग लॉक डाउन का पालन करें और अपने घरों में रहें।

भारत में कोरोना वायरस (covid 19 India) तेजी से फैल रहा है। अकेले सहारनपुर ( Saharanpur) में अब तक कोरोना वायरस ( Corona virus) 166 मामले सामने आ चुके हैं और 950 से अधिक रिपाेर्ट आना शेष है। ऐसे में पुलिस की इस मेहनत काे काफी सराहना मिल रही है।

Updated on:
27 Apr 2020 10:54 am
Published on:
27 Apr 2020 10:53 am
Also Read
View All