2013 में हुए बवाल के दौरान एसपी देहात के गनर से AK 47 गन लूटने के मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है।
सहारनपुर। देवबंद में साल 2013 में हुए बवाल के दौरान एसपी देहात के गनर से AK 47 गन लूटने के मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। इनसे अब पूछताछ की जा रही है और लूटी गई गन का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इस लूट के कई साल बाद भी गन का पता नहीं लगने पर गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी। जिसकी जांच करते हुए एसटीएफ ने उस समय दर्ज हुए मामलों की फाइलों को भी खंगाला और साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी मामले की जानकारी जुटाई।
फल विक्रेता की मौत के बाद मचा था बवाल
गौरतलब है कि 23 अप्रैल 2013 को देवबंद में फल विक्रेता अफजाल की मौत के बाद हो बवाल हो गया था। यहां लोगों की भीड़ ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर जमकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान लोगों ने सरकारी गाड़ियों व डाक बंगले को भी आग के हवाले कर दिया था। वहीं लोगों ने तत्कालीन एसपी देहात डा. एके मिश्र पर जानलेवा हमला कर उनके गनर संदीप राघव से एके-47 गन तक लूट ली थी। जिसका कई साल बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि अब यूपी एसटीएफ ने अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
80 लोगों के खिलाफ जारी गैर जमानती वॉरेंट
बवाल करने वाले 80 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा इन 80 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वाॉरेंट जारी किए थे। इस दौरान हिंदू संगठनों का आरोप था कि तत्कालीन सरकार उपद्रवियों का समर्थन कर रही थी और मामले में गंभीरता के साथ जांच नहीं कर रही।